विज्ञापन

Hast Rekha: मनी ट्रायंगल क्या आपकी हथेली में भी है? आचार्य से जानें धन योग के 5 संकेत

Dhan Yog in Hand: हस्तरेखा शास्त्र में मनी ट्रायंगल को धन और आर्थिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सूर्य रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और शुक्र-चंद्र पर्वत हथेली में धन योग के संकेत माने जाते हैं.

Hast Rekha: मनी ट्रायंगल क्या आपकी हथेली में भी है? आचार्य से जानें धन योग के 5 संकेत
हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा
ndtv

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, जीवन और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कई मान्यताओं के बारे में बताया जाता है. आपने जीवन रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आप मनी ट्रायंगल यानी धन त्रिकोण के बारे में जानते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में इसे धन और आर्थिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हथेली में कुछ रेखाओं का स्पष्ट होना और उनका आपस में मिलना धन योग का संकेत माना गया है. आइए जानते हैं हथेली में धन से जुड़े ऐसे पांच संकेतों के बारे में, जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में खास माना गया है.

हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत की ओर जाने वाली सूर्य रेखा को प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और सफलता से जोड़कर देखाा जाता है. मान्यता है कि यदि यह रेखा स्पष्ट और गहरी हो, तो व्यक्ति को अपने काम में पहचान और आर्थिक उन्नति मिलने की संभावनाएं मानी जाती हैं.

कैसे मजबूत होती है भाग्य रेखा

आचार्य ने बताया कि हथेली में भाग्य रेखा को करियर, कामकाज और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. यदि भााग्य रेखा स्पष्ट और बिना ज्यादा टूट-फूट के दिखाई दे, तो इसे हस्तरेखा शास्त्र में सकारात्मक संकेत माना जााता है.

मस्तिष्क रेखा और सूर्य रेखा का संबंध

आचार्य ने बताया कि यदि कोई छोटी रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़कर सूर्य रेखा तक पहुंचती है तो इसे आर्थिक सफलता और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जााता है. हालांकि, हथेली की रेखाओं की बनाावट हर व्यक्ति में अलग हो सकती है.

ये भी पढ़ें- दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र

हथेली में मनी ट्रायंगल बनना

मनी ट्रायंगल यानी धन त्रिकोण हथेली में रेखाओं से बनने वाली त्रिकोण जैसी आकृति को कहा जाता है. कुछ हस्तरेखा मान्यताओं में भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और सूर्य रेखाा के आपसी संबंध को धन से जुड़ा संकेत मानाा जाता है. इसकी बनावट और स्थान अलग-अलग हथेलियों में अलग हो सकते हैं.

शुक्र और चंद्र पर्वत का उभरा होना

हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे के नीचे स्थित शुक्र पर्वत को प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुखों से, जबकि हथेली के बाहरी निचले हिस्से में स्थित चंद्र पर्वत को कल्पनाशीलता और भाावनाओं से जोड़ा जाता है. इन पर्वतों का संतुलित और उभरा होना कुछ मान्यताओं में सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखाा जाता है.

ये भी पढ़ें- आज या कल पापांकुशा एकादशी कब है? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhan, Hath Rekha Shastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com