विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

Rahul Vaidya से हुई कहासुनी, तो अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने कॉलर पकड़ यूं उठाया- देखें Video

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी (Anita Hassanandani husband Rohit Reddy) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Rahul Vaidya से हुई कहासुनी, तो अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने कॉलर पकड़ यूं उठाया- देखें Video
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने बेहतरीन खेल की वजह से बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में पूरी तरह से छाए रहे. शो में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और नतीजा यह रहा है कि वो रनरअप बने. अब शो के बाद भी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सिंगर अपनी तस्वीरें या वीडियो लगातार फैन्स के बीच शेयर करते हैं. अब फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. वीडियो में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya Video) और अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी (Anita Hassanandani husband Rohit Reddy) आपसे में पंगा लेते हुए दिख रहे हैं.

अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने (Rohit Reddy) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) संग अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से अचानक टकरा जाते हैं और फिर कहासुनी हो जाती है. देखते ही देखते रोहित रेड्डी कॉलर पकड़कर राहुल वैद्य को उठा लेते हैं. हालांकि, दोनों ने इस वीडियो को मजाक के तौर पर बनाया है. दो लाख 75 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है.

बता दें कि बिग बॉस के बाद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसी शो में उन्होंने दिशा परमार के लिए अपनी फीलिंग्स बताई थी और नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों ने साल 2019 में रिलीज हुई एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया है. सिर्फ इतना ही नहीं राहुल को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 में भाग लेने के लिए जाना जाता है, जहां वह सेकेंड रनर-अप थे. इसके साथ-साथ वो 'जो जीता वही सुपर स्टार' और 'संगीत का महामुकाबला' जैसे टीवी शो में भी भाग ले चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Vaidya, Rahul Vaidya Video, Rahul Vaidya Fight With Rohit Reddy, Anita Hassanandani, Rahul Vaidya Fight With Anita Hassanandani Husband, Rahul Vaidya Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com