सालों से, रोमानिया के परी-कथाओं के महल, सुंदर गांव और विस्मयकारी प्राकृतिक दृश्यों ने रोमांच प्रेमी यात्रियों को मोहित कर लिया है, जिससे यह एक पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बन गया है. हालांकि, इस स्वप्निल गेटवे की कहानी को फिर से लिखा जा रहा है, अब यह जगह भयानक खतरों के डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाएगी, जहां डेयरडेविल्स अपने डर पर जीत हासिल करेंगे, और बहादुरी के किस्से चारों ओर गूजेंगे... क्योंकि इस बार होंगी डर की नई कहानियां, रोमानिया में! कभी अपनी सुंदरता से पर्यटकों को लुभाने वाले खूबसूरत लैंडस्केप अब दिल दहला देने वाले स्टंट और घबराहट पैदा कर देने वाली चुनौतियों के गवाह बनेंगे। रोमांच के उतार-चढ़ाव भरे सफर के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि कलर्स अपने प्रसिद्ध स्टंट-आधारित शो, ‘खतरों के खिलाड़ी' का 14वां सीज़न लेकर आ रहा है. शो में 13 कंटेस्टेंट होंगे, जो अपने डर का सामना करते हुए नजर आएंगे. वहीं डायरेक्टर और होस्ट रोहित शेट्टी उनके खतरे को कई गुना करते हुए नजर आएंगे.
मेज़बान रोहित शेट्टी ने कहा, “हर साल खतरों के खिलाड़ी की मेज़बानी करना ऐसी परंपरा है जो मुझे बहुत ही पसंद है, जहां नए स्तर के स्टंट और एक्शन के साथ प्रयोग करने की सुविधा भी मिलती है. हर सीज़न में कुछ नया होता है, और आगामी सीज़न पहली बार सुंदर रोमानिया में शूट किए जाने के लिए तैयार है. नया सीज़न हिम्मत की परीक्षा लेगा और दर्शकों को अपनी सीटों पर बांधे रखेगा. मैं आगामी सीज़न की मेज़बानी करने और प्रतियोगियों के सामने रोंगटे खड़े करने वाले स्टंट पेश करने के लिए उत्सुक हूं.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस सीज़न में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, अदिति शर्मा, गशमीर महाजनी, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, असीम रियाज़, कृष्णा श्रॉफ, केदार आशीष मेहरोत्रा और नियति फतनानी सहित हर उम्र के बहादुर प्रतियोगी शामिल होंगे. लेकिन जैसा कि आपने बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन में देखा कि अभिषेक कुमार को क्लॉस्टेरोफोबिया है और वह बंद या ऊंचाई पर नहीं रह सकते. वह इन खतरों का सामना कैसे कर पाएंगे. जबकि कुछ कंटेस्टेंट को जानवरों से डर लगता है.
Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं