विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर, ऋत्विक और ओरी को हराया, जीत में मिले इतने लाख प्राइज मनी

खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले हो गया है, जिसमें अविनाश मिश्रा ने ओरी और ऋत्विक धनजानी को पछाड़ते हुए विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर दी है. 

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर, ऋत्विक और ओरी को हराया, जीत में मिले इतने लाख प्राइज मनी
खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने अविनाश मिश्रा, 20 लाख प्राइज मनी
नई दिल्ली:

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का 4 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें अविनाश मिश्रा ने विनर का खिताब हासिल कर लिया है. अविनाश ने ओरी और रित्विक धनजानी को फाइनल टास्क में हराया और खतरों के खिलाड़ी 15 विनर की ट्रॉफी अपने नाम की. जबकि इसके साथ उन्हें 20 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली, जिसके चलते वह शो में इमोशनल होते हुए भी नजर आए. ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो फरहाना भट्ट, ओरी, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी और करण वाही थे, जिनमें से फरहाना और करण टास्क में बाहर हो गए और टॉप 3 कंटेस्टेंट ओरी, अविनाश मिश्रा और रित्विक धनजानी रहे. 

खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले टास्क

टॉप 3 कंटेस्टेंट ओरी, अविनाश और ऋत्विक को फाइनल टास्क दिया गया, जिसमें हेलीकॉप्टर से कूदकर, जेट स्की चलाना और तैरकर एंड-पॉइंट तक पहुंचना था, जहां आखिर में यह टास्क एक धमाके के साथ खत्म होता है. इस टास्क को अविनाश ने सबसे कम समय में स्टंट पूरा किया. जबकि ओरी और ऋत्विक ने ज्यादा समय लिया. इसके बाद जब रोहित शेट्टी ने अविनाश के नाम का खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर के नाम का ऐलान किया तो वह इमोशनल होते हुए नजर आए. 

ये भी पढे़ं- आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सरगम ने का टाइटल ट्रैक

अविनाश तिवारी ने कहा, "2016 और अब 2026. मैं कई बार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ, अवॉर्ड शो में ऑडियंस के तौर पर बैठा और पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस 18) के फिनाले तक भी पहुंचा. अपने 10 साल के करियर में मैंने कभी कोई ट्रॉफी या अवॉर्ड नहीं जीता. यह मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर शुरुआत हो सकती थी."

अविनाश तिवारी को क्या मिला

अविनाश तिवारी ने खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी के साथ साथ 20 लाख रुपए, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और यूरोप का ट्रिप जीता है. इस जीत के बाद जहां अविनाश को सबने बधाई दी तो वहीं उनकी बिग बॉस 18 को कंटेस्टेंट और रुमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह को गले लगाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 5 सुपरहिट फिल्में, 'प्रेम' नाम से जीता दिल, चौथी के गाने शादी-ब्याह की बने शान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avinash Mishra, Khatron Ke Khiladi 15 Finale, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com