विज्ञापन

KKK15 के इस टास्क में इशी मां की रूही के डर से छूटे पसीने, बताया- नोचते रहे कुत्ते किसी को भी नहीं आई दया

रुहानिका, रोहित शेट्टी के होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी के15वें सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है. हाल ही में कुत्तों के स्टंट को लेकर उन्होंने अपना एक्पीरियंस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.

KKK15 के इस टास्क में इशी मां की रूही के डर से छूटे पसीने, बताया- नोचते रहे कुत्ते किसी को भी नहीं आई दया
Ruhanika Dhawan Dog Stunt
instagram

Kahtron ke khiladi season15: ये हे मोहब्ते की रूही तो आप सभी को याद होगी जो आजकल खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में अपने हैरंतगेंज स्टंट परफॉर्म कर सभी के दांत खट्टें कर रही है. सीरियल में अपनी इशी मां के बिना जो एक पल नहीं रह पाती थी. आज वह खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने बेहतरीन गेम के लिए काफी चर्चा में है. रुहानिका, रोहित शेट्टी के होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी के15वें सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है. रूहानिका खतरों के खिलाड़ी 15 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और हाल ही में उनके स्टंट्स की सराहना भी की गई है.

सबसे डरावने स्टंट को बताया अपना फेवरेट

वहीं रूहानिका ने भी सोशल मीडिया पर शो से जुड़े अपने अनुभव लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने अब तक के सबसे डरावने और डेजरस डॉग स्टंट को याद किया. उन्होंने बताया कि स्टंट से पहले अंकुश और मनन ने उन्हें घबराहट से उबरने में काफी मदद की थी.

'कुत्तों ने बिल्कुल रहम नहीं दिखाया'

अपने अनुभव को याद करते हुए रुहानिका ने लिखा कि उस दिन जो कुछ हुआ, उसे बताना आसान नहीं है. उन्होंने बताया कि वह बेहद डरी हुई थीं और स्टंट के दौरान उन कुत्तों ने जरा भी रहम नहीं दिखाया

रुहानिका के मुताबिक, कमरे में घसीटे जाने से लेकर, 44 किलो वजन वाली मैं उन कुत्तों से लड़ने तक और फिर उन लड़ाकू कुत्तों के बीच छोड़े जाने तक... यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था. मुझे यह भी याद है कि बीच-बीच में मैं बेहोश हो रही थी क्योंकि कुत्तों ने पूरी तरह से मुझ पर काबू पा लिया था.

रुहानिका का पोस्ट

हार मिली, लेकिन खुद पर जीत हासिल की

हालांकि उनकी टीम यह स्टंट जीत नहीं सकी, लेकिन रुहानिका इसे अपनी निजी जीत मानती हैं. उन्होंने कहा कि मैंने फिर भी हार नहीं मानी  बेस्ट दिया. भले ही हम स्टंट हार गए, लेकिन मेरे लिए यह एक निजी जीत थी,यकीन मानिए, इसे पूरा करना बहुत मुश्किल था. उन चाबियों को पाने के लिए मुझे अपनी पूरी ताकत और जोर लगाना पड़ा था.

उन्होंने अपनी साथी फराहना की भी तारीफ करते हुए लिखा कि उमुझे फराहना और खुद पर बहुत गर्व है. इसीलिए यह इस सीजन का मेरा पसंदीदा स्टंट बन गया है. इस शो के लिए मेरे प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.  इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है.

क्या था रूहानिका का कुत्तों वाला खतरनाक स्टंट

रुहानिका धवन का कुत्तों वाला स्टंट रियलिटी शो 'खतरनाक खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का एक बेहद डरावना और शारीरिक रूप से कठिन टास्क था, जिसमें उन्हें अपने ही वजन जितने भारी और आक्रामक कुत्तों का सामना करना पड़ा था

1 अगस्त से लगातार कलर्स पर धमाल 

खतरों के खिलाड़ी 15 सीजन के ये रियलिटी कॉम्पिटिशन 1 अगस्त को अपने डेब्यू के बाद से कलर्स टीवी पर एयर हो रहा है. ये शो अपने खतरनाक और डरावने चैलेंज के कॉम्बिनेशन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो से अभी तक विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना (चोट के कारण) और शगुन शर्मा बाहर हुए हैं, लेकिन रूहानिका का सफर अभी जारी है.

आपके लिए और भी

 फराह खान ने कराया मौनी रॉय के आलीशान घर का टूर, खूबसूरत मंदिर से लेकर बुक्स कॉर्नर तक, देखें अंदर की तस्वीरें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruhaanika Dhawan, Khatron Ke Khiladi Season 15, Television, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com