- माधुरी दीक्षित से मिलीं नोरा फतेही
- बताया खुुद को सबसे बड़ा फैन
- 'एक तो कम जिंदगानी' पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) खुद को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का सबसे बड़ा फैन मानती हैं. उन्होंने कई मौकों पर इस बात को कहा है. अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अपनी आदर्श से मिलने का मौका मिला है, जिसके बाद वो काफी खुश नजर आ रही हैं. दरअसल, नोरा हाल ही में 'डांस दीवाने 3' शो पर मेहमान बनकर पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से मुलाकात की और बताया कि वो उनकी कितनी बड़ी फैन हैं.
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी इस स्पेशल जर्नी को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से मिलकर कितनी एक्साइटेड दिख रही हैं. नोरा फतेही ने इस दौरान स्टेड पर डांस से समां बांध दिया. इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित ने अपनी फैन नोरा को निराश नहीं किया और उनके गाने 'एक तो कम जिंदगानी' (Ek Toh Kum Zindagani) पर डांस भी किया. नोरा फतेही इस बात से बेहद खुश नजर आईं कि माधुरी ने उनके गानों पर डांस किया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोरा फतेही (Nora Fatehi) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. बता दें कि नोरा ने बिग बॉस से अपना करियर शुरू हुआ था. 'दिलबर' और 'गर्मी' सॉन्ग ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है. नोरा हाल ही में 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं. नोरा जल्द ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. वहीं माधुरी दीक्षित खिरी बार दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें 'कलंक' और फिल्म 'टोटल धमाल' शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं