Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायणम् पार्ट 1 5 नवंबर 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म 4000 करोड़ के महंगे पार्ट में बनी है, जिसके पहले पार्ट की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. वहीं फिल्म को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है. इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले रामायणम् ने एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई ढाई लाख टिकटों की बिक्री से कमा ली है, जिसके चलते फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
रामायणम् की एडवांस बुकिंग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 नवंबर को स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ ओपनिंग डे की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है, जिसने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग के मामले में दो मिलियन डॉलर का आंकड़ा टिकटों की बिक्री से कर लिया है. उत्तरी अमेरिका रामायणम् के लिए प्रमुख विदेशी बाजार बनकर उभरा है. बुधवार, 4 नवंबर को इसके प्रीव्यू शो रखे गए हैं, जिन्हें लेकर फिल्म की अगले दिन होने वाली नियमित थियेटर रिलीज से पहले ही काफी एडवांस दिलचस्पी देखने को मिली है. इसके अलावा फिल्म की एडवांस कमाई में भारत का योगदान सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जबकि यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई अन्य देशों से भी रामायणम् को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढे़ं- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सेट किए Couple Goals, कृष्ण दास के कीर्तन में हरि राम जपते आए नजर
रामायण की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग
उत्तरी अमेरिका प्रीव्यू (4 नवंबर)- $550K+
भारत (5 नवंबर)- $1.20M+
विदेश (5 नवंबर)- $400K+
प्रीव्यू को छोड़कर कुल ओपनिंग डे- $1.60M+
दुनियाभर का कुल कलेक्शन $2.15M+ यानी 20.50 करोड़
रामायणम् के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई रामायणम् पार्ट वन में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे. 5 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी. जबकि 4 नवंबर को प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी जाएगी. दो पार्ट का बजट 4000 करोड़ बताया गया है, जिसके चलते फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन बहुत मायने रखता है.
ये भी पढे़ं- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं