विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

अवार्ड लेकर चल रहीं जैस्मिन भसीन के गाउन पर चढ़ा शख्स, फिर जो हुआ...देखें Video 

हाल ही में जैस्मिन भसीन को 'वीमेन ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला है. इस अवार्ड को लेने जैस्मिन बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं.

अवार्ड लेकर चल रहीं जैस्मिन भसीन के गाउन पर चढ़ा शख्स, फिर जो हुआ...देखें Video 
जैस्मिन भसीन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टेलीविजन एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके वीडियो खूब वायरल भी होते हैं. अकसर उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड अली गोनी के साथ देखा जाता है. अब जैस्मीन भसीन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस ऑरेंज गाउन और अवार्ड के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जैस्मिन एक खूबसूरत से ऑरेंज कलर के गाउन में बहुत गॉर्जियस लग रही हैं और उनके हाथ में एक अवार्ड भी देखा जा सकता है. वीडियो में जैस्मिन अपना अवार्ड लेकर चल रही होती हैं कि अचानक एक शख्स का पैर उनके गाउन पर पड़ जाता है. इसके बाद जो होता है वो देखने लायक है. 

दरअसल, हाल ही में जैस्मिन भसीन को 'वीमेन ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला है. इस अवार्ड को लेने जैस्मिन बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं. अवार्ड लेने के बाद जब जैस्मिन वापस जा रही होती हैं तो उनके गाउन पर एक शख्स का पैर आ जाता है. जैस्मिन पीछे मुड़कर देखती हैं और कुछ कहती हैं और फिर आगे निकल जाती हैं. जैस्मिन भसीन के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "उसने सॉरी भी नहीं बोला", तो एक अन्य ने लिखा है, "वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए बधाई क्वीन". इस तरह से जैस्मिन भसीन के इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स देखने को मिले हैं.

'टश्न-ए-इश्क' टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जैस्मिन भसीन को 'दिल से दिल तक में' काफी पसंद किया गया था. इसमें वे क्यूट और बबली सी गर्ल टेनी भानुशाली की भूमिका में नजर आई थीं. इसके अलावा जैस्मीन भसीन को फीयर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी 9 में भी देखा गया है. इतना ही नहीं, बिग बॉस 14 में भी जैस्मीन भसीन बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं.

ये भी देखें: मुंबई में आउटिंग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी और अनन्या पांडे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Jasmin Bhasin Video, Jasmin Bhasin Latest Video, Jasmin Bhasin Viral Video, Women Of The Year Award, Jasmin Bhasin Women Of The Year, Jasmin Bhasin Instagram, Jasmin Bhasin Aly Goni, Women Of The Year Award 2022, Bigg Boss 14, Dil Se Dil Tak, Jasmin Bhasin Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com