- मदालसा शर्मा ने शेयर किया पति के साथ वीडियो
- किशोर कुमार के गाने पर किया डांस
- काव्या के पॉपुलर किरदार में आती हैं नजर
मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) आए दिन अपने ग्लैमरस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. मदालसा ने सीरियल 'अनुपमा' में काव्या के किरदार से सभी के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma Dance Video) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. फिलहाल तो मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में देखा जा सकता है कि मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनके साथ इस वीडियो में वनराज यानी कि सुधांशु पांडे और समर यानी कि पारस और नंदनी यानी अनघा किशोर कुमार के पॉपुलर गाने पर सभी एक्शन करते नजर आ रहे हैं. खास यह है कि इस वीडियो में मदालसा के पति मिमोह चक्रवर्ती भी नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट की बौछार कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले काव्या यानी मदालसा के साड़ी में फोटोज काफी पसंद किए गए. बता दें कि इन दिनों सीरियल में अनुपमा (Anupamaa) और वनराज के तलाक हो जाने के बाद अब काव्या वनराज से जल्द शादी करने का प्लान बनाती हैं. जिसके लिए वह वनराज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती हैं.
गौरतलब है कि मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों टीवी के नंबर वन शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में 'काव्या झावेरी' के किरदार में नजर आ रही हैं. मदालसा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'फिटिंग' से की थी. इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ साल 2018 में हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं