80 और 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में घर परिवार और रिश्ते नातों के बीच बुनी कहानियां देखने को मिलीं. ये कहानियां थियेटर्स में खूब चलीं. क्योंकि इनमें नैतिक शिक्षा के पाठ के साथ साथ मनोरंजन भी था. मनोरंजन के लिए होते थे गाने जो उस दौर में काफी हिट रहे. आज हम आपको ऐसे ही एक बेहद पारिवारिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना अगर आपने अपने ससुराल में पति के सामने गा दिया तो समझिए आपने अपनी सात जनम धन्य कर लिए. ससुराल में मिलने वाले रिश्तों और अपने साजन के बारे में प्यार से भरी बाते करते हुए जया प्रदा का ये गाना आज भी लोगों को पसंद आता है.
आज इस गाने के बारे में चर्चा का सही मौका इसलिए है क्योंकि करवाचौथ नजदीक है और अगर इस मौके पर रिश्ते-नातों की बात ना हो तो फिर कब हो. चलिए बता देते हैं कि हम आपको जिस गाने से रूबरू करवाने जा रहे हैं वह 1988 में आई फिल्म 'घर घर की कहानी' में था. इस फिल्म में जया प्रदा, ऋषि कपूर, गोविंदा, फराह नाज, शशिलेखा, कादर खान, अरुणा ईरानी और अनीता राज अहम किरदारों में थे.
'घर घर की कहानी' की कहानी
यह एक जॉइंट फैमिली की कहानी है. बड़ा बेटा राम अपनी पत्नी सीता और छोटे भाई अमर पर गलत शक करने लगता है. गलतफहमियों और घर की कलह के चलते राम को शराब की लत लग जाती है. आखिर में सच्चाई सामने आती है. परिवार को अपनी गलतियों का अहसास होता है और सब मिलकर फिर से एक हो जाते हैं.
फिल्म की एंडिंग तो हैप्पी थी ही लेकिन इसकी शुरुआत भी काफी अच्छी थी. फिल्म के स्टार्ट क्रेडिट्स में जया प्रदा बड़ी ही आस्था से सज संवर कर आंगन में विराजमान तुलसी माता की पूजा अर्चना करती नजर आती हैं. इस पूजा के दौरान वह तुलसी मां को अपने प्यारे ससुराल के धन्यवाद देती हैं. इस गीत के बोल अंजान ने लिखे थे जिनकी शुरुआत कुछ इस तरह थी - दे तुलसी मैया वरदान इतना.
दे तुलसी मैया वरदान इतना के लिरिक्स
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
दे तुलसी मैया वरदान इतना
हरा भरा रहे मेरा घर अंगना
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
सासुजी है देवी जैसी
ससुरजी तो है देवता
लक्ष्मी के जैसी प्यारी ननद है
लक्ष्मण सा देवर मिला
सेवा में इनकी जीवन गुजरूं
कभी भी ना भूलूं धरम अपना
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
हे राम मेरे राम
हे राम मेरे राम
हे राम मेरे राम
हे राम मेरे राम
ओ ओ..आ आ..
स्वर्ग जैसा घर ये मेरा
मंदिर है ये प्यार का
पूजा से अपनी इसको सवारूं
सपना यही है मेरा
हे राम मुझको दे शक्ति इतनी
सदा सुखी रहे मेरा घर अंगना
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
दे तुलसी मैया वरदान इतना
हरा भरा रहे मेरा घर अंगना
मैंने जिसे चाहा वही मिला सजना
भाग जगे सच हुआ मेरा सपना
आ आआ आ
आ आ आआ आ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं