विज्ञापन

कभी 11 बच्चे चाहती थीं अनुपमा परमेश्वरन, बॉयफ्रेंड हर बात पर करता था बेइज्जत, दर्दनाक रिश्ते ने बदल दी पूरी सोच

अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें पीरियड्स से लेकर उनके काम और एक महिला होने तक पर शर्मिंदा महसूस कराता था.

कभी 11 बच्चे चाहती थीं अनुपमा परमेश्वरन, बॉयफ्रेंड हर बात पर करता था बेइज्जत, दर्दनाक रिश्ते ने बदल दी पूरी सोच
कभी 11 बच्चे चाहती थीं अनुपमा परमेश्वरन, बॉयफ्रेंड हर बात पर करता था बेइज्जत
NDTV

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को लेकर ऐसी बातें बताईं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. अनुपमा ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी कंट्रोलिंग था और उसके साथ रहते हुए उन्हें कई छोटी-छोटी बातों पर भी शर्म महसूस होने लगी थी. यहां तक कि पीरियड्स जैसी बिल्कुल सामान्य बात को लेकर भी उन्हें शर्मिंदा किया जाता था. दिलचस्प बात ये है कि कभी अनुपमा 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन उस रिश्ते के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई.

एक्स बॉयफ्रेंड काफी कंट्रोलिंग था

अनुपमा ने ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि ये रिश्ता करीब 2 साल तक चला था. उनके मुताबिक, धीरे-धीरे उनका एक्स उनके कपड़ों से लेकर उनके काम तक में दखल देने लगा था. इस रिश्ते का असर उनके कॉन्फिडेंस और करियर पर भी पड़ा. अनुपमा ने बताया कि उस इंसान के साथ रहने के दौरान उन्हें कई बार ऐसा लगता था कि वो जो भी कर रही हैं, वो गलत है.

पीरियड्स को लेकर भी सुननी पड़ती थी बातें

अनुपमा ने बताया कि उन्हें पीरियड्स होने और एक महिला होने को लेकर भी शर्मिंदा किया जाता था. अगर वो किसी बात को लेकर अपने एक्स से नाराज होतीं या उसकी कोई गलती बतातीं, तो वो कह देता था कि तुम्हें PMS हो रहा है, पीरियड्स आने वाले हैं. यानी उनकी बात को समझने के बजाय हर बार उसे पीरियड्स से जोड़ दिया जाता था. अनुपमा ने कहा कि एक समय ऐसा आ गया था जब उन्हें खुद एक महिला होने पर बुरा लगने लगा था.

कभी 11 बच्चे चाहती थीं, अब बदल गई सोच

अनुपमा ने अपनी पुरानी सोच के बारे में भी मजेदार अंदाज में बताया. उन्होंने कहा कि कभी वो 11 बच्चे चाहती थीं. लेकिन उस रिश्ते के अनुभव के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई. अब उन्हें बच्चे नहीं चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि पहले उन्हें अपनी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए था, लेकिन उस रिश्ते की वजह से उन्हें अपनी ही कामयाबी बुरी लगने लगी थी.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना का वो गाना जो बनने वाला था लोकगीत, किशोर कुमार ने अपनी जादूई आवाज से बनाया सुपरहिट, 57 साल से है लोगों का फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama Parameswaran, Anupama Parameswaran Ex Boyfriend, Anupama Parameswaran Age, Anupama Parameswaran Break-up Hint, Anupama Parameswaran Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com