विज्ञापन

महाभारत के कर्ण पंकज धीर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए बेटे निकितन धीर, कहा- आपके बिना बहुत अकेला हूं

एक्टर निकितिन धीर ने पंकज धीर की पहली पुण्यतिथि पर पिता को याद किया और लिखा- समझ नहीं आ रहा कि आपके बिना कैसे जियूं.

महाभारत के कर्ण पंकज धीर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए बेटे निकितन धीर, कहा- आपके बिना बहुत अकेला हूं
महाभारत के कर्ण की पुण्यतिथि, पंकज धीर को याद कर इमोशनल हुए बेटे-बहू

दूरदर्शन की रामायण और महाभारत को खूब पसंद किया गया है. वहीं आज भी दर्शकों के बीच इन शोज में नजर आए सितारे उसी किरदार के लिए जाने जाते हैं. हालांकि अब कुछ सितारे इस दुनिया में नहीं है. लेकिन उनकी कमी परिवार ही नहीं फैंस को भी खलती है. इन्हीं में एक्टर पंकज धीर का भी नाम शामिल है, जिन्हें महाभारत में कर्ण के किरदार के लिए जाना जाता है. हाल ही में उनकी पुण्यतिथि थी, जिस मौके पर फैंस और सितारों ने उन्हें याद किया. लेकिन बेटे और एक्टर निकितन धीर का अपने दिवंगत पिता, दिग्गज एक्टर पंकज धीर को उनकी पहली पुण्यतिथि पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया.  

निकितन धीर ने पापा को किया याद 

निकितन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, "एक साल बीत गया! आपकी मुस्कान देखे बिना, आपकी हंसी सुने बिना, सिर पर आपका हाथ महसूस किए बिना, आपसे गले मिले बिना, आपकी डांट खाए बिना, आपसे 'आई लव यू' कहे बिना, आपकी सीटी सुने बिना, आपके हौसला बढ़ाने वाले शब्द सुने बिना... और समझ नहीं आ रहा कि आपके बिना कैसे जियूं. अभी तो पूरी जिंदगी बाकी है, पता नहीं कैसे गुजारूंगा. बस इतना जानता हूं कि आपके बिना मैं बहुत अकेला हूं... आपसे बहुत प्यार करता हूं डैड... बहुत याद आती है आपकी..."

निकितन धीर की पत्नी और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने भी अपने दिवंगत ससुर को पहली पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट के जरिए याद किया. एक्ट्रेस ने पंकज धीर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं, और दिवंगत अभिनेता ने प्यार से अपनी बहू का हाथ पकड़ा हुआ है. तस्वीर साझा करते हुए कृतिका ने लिखा, "आज... कल... और हमेशा के लिए... आपसे बहुत प्यार करती हूं डैड..."

पंकज धीर के बारे में 

पंकज धीर हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता थे. उन्हें लोकप्रिय टीवी सीरियल 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने के लिए खास तौर पर याद किया जाता है, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच काफी पहचान मिली थी. कैंसर से जूझने के बाद, 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में 68 वर्ष की आयु में पंकज धीर का निधन हो गया था. 

यह भी पढ़ें | राजेश खन्ना का 54 साल पुराना सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की सेम टू सेम कॉपी, किशोर कुमार की आवाज में हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat, Pankaj Dheer, Bollywood, Mahabharat 1988
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com