विज्ञापन

महाभारत के दुर्योधन की दिल्ली के मॉडल टाउन की रामलीला में गूंज रही अट्टहास, बने ऐसे विशाल रावण सीट से चिपक गए श्रोता

दिल्ली की मॉडल टाउन की रामलीला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर को रावण के रोल में देखा जा सकता है.  

महाभारत के दुर्योधन की दिल्ली के मॉडल टाउन की रामलीला में गूंज रही अट्टहास, बने ऐसे विशाल रावण सीट से चिपक गए श्रोता
दिल्ली की रामलीला का वायरल वीडियो, महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर बने रावण
Social Media
नई दिल्ली:

90 के दशक में रामायण ही नहीं महाभारत की भी खूब चर्चा हुई है, जिसमें दुर्योधन के रोल में पुनीत इस्सर को काफी सराहना मिली थी. लेकिन अब उन्हें रावण के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, दिल्ली के कई इलाकों में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन्हीं में से एक मॉडल टाउन की रामलीला में महाभारत में दुर्योधन का रोल निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी नजर आए, जिसमें उनका किरदार रावण का था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि फैंस के लिए आज भी पुनीत इस्सर का महाभारत में दुर्योधन का अवतार नंबर वन है, जिसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं.  

महाभारत के दुर्योधन का रावण अवतार

इंस्टाग्राम पर दिल्ली के मॉडल टाउन के डेरावल नगर में आयोजित भव्य रामलीला की झलक दिखाई गई है, जिसमें पुनीत इस्सर को रावण के अवतार में डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है. वहीं ऑडियंस ताली बजाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कोई भी रोल में हो. लेकिन दुर्योधन का रोल बेस्ट था. दूसरे यूजर ने लिखा, जिसका भी पात्र करते हो हो बहुत सुंदर करते हो अद्भुत. तीसरे यूजर ने लिखा, इनमें मुझे अभी भी दुर्योधन ही नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 54 साल पुराना सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की सेम टू सेम कॉपी, किशोर कुमार ने हिंदी ही नहीं बांग्ला में भी बनाया कल्ट

पुनीत इस्सर ने निभाया था दुर्योधन का किरदार

हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में नाम कमा चुके एक्टर पुनीत इस्सर ने 1980 के दशक में फिल्मों में कदम रखा था. वहीं साल 1983 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म 'कुली' में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान पुनीत को अमिताभ बच्चन के साथ फाइट करनी थी.  सीन में उन्हें अमिताभ को मुक्का मारना था, लेकिन शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद अमिताभ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी. 

इसके बाद बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'महाभारत' ने पुनीत इस्सर के करियर को नई दिशा दी. 1988 में शुरू हुए इस धारावाहिक में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया. उनकी कद-काठी, आवाज और अभिनय ने इस किरदार को बेहद प्रभावशाली बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि दुर्योधन के किरदार के लिए पुनीत ने काफी मेहनत की थी. उन्होंने अपना वजन भी काफी बढ़ाया. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने करीब 22 किलो वजन बढ़ाकर अपना वजन लगभग 108 किलो तक किया था, ताकि दुर्योधन के किरदार को पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से निभाया जा सके.  

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 की आंधी खत्म, थलाइवा की Jailer 2 के तूफान ने मचाया गदर, पहले दिन ही 14 फिल्मों को पछाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puneet Issar, Mahabharat, Ramleela, Delhi Ramleela, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com