विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के जन्मदिन पर किया ट्वीट, मांगी यह दुआ

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Birthday) के बर्थडे पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने उन्हें कुछ इस तरह बधाई दी है.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के जन्मदिन पर किया ट्वीट, मांगी यह दुआ
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को इस अंदाज में किया बर्थडे विश
  • कपिल शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल
  • सुनील ग्रोवर को यूं किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने मिलकर खूब धमाल मचाया था. लेकिन 2017 में ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद दोनों कलाकारों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसकी वजह से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Twitter) ने काफी दिनों तक एक-दूसरे से बातचीत नहीं की. हालांकि, अब दोनों में बातचीत तो शुरू हो चुकी है. वहीं, सुनील ग्रोवर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर कपिल शर्मा ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विश किया है. दरअसल, कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के बर्थडे पर ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 


कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Birthday) को बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे सुनील ग्रोवर पाजी, खुश रहो और हमेशा स्वस्थ रहो. खूब सारा प्यार." कपिल शर्मा का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, सुनील ग्रोवर आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कॉमेडियन के बर्थडे पर हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है. वहीं, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब हम साथ होते हैं तो हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. 


कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जब हम साथ होते हैं तो हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. मैं हमेशा सोचता हूं कि मेरा शो (द कपिल शर्मा शो) अभी अच्छा चल रहा है, तो शायद कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए सुनील पाजी को लेकर कुछ प्लान करूं. ऐसे आडिया हमेशा दिमाग में दौड़ते रहते हैं." बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा की बेटी अनायरा के जन्म लेने पर भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover, Kapil Sharma Twitter, Sunil Grover Birthday, Sunil Grover Twitter, Kapil Sharma Tweet On Sunil Grover Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com