मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो (The Kapil Sharma) को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनके इस शो को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है. इसका ताजा उदाहरण खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दिया है. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.
कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैनेडियन फैन का वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह द कपिल शर्मा शो के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन दिन कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा में हैं. हाल ही में वह अपने नए शो कपिल शर्मा लाइव का प्रमोशन करने के नॉर्थ अमेरिका गए. इस दौरान वह वैंकूवर एयरपोर्ट पर अपने एक फैन से मिले. कपिल शर्मा का यह फैन एयरपोर्ट स्टाफ में काम करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कॉमेडियन वीडियो में फैन से पूछते हैं कि आप मेरे और मेरे शो के बारे में कैसे जानते हैं ? इस पर फैन कहा है कि वह कपिल शर्मा और उनके शो को यूट्यूब पर देखता है. कपिल शर्मा अपने फैन से पूछते हैं कि क्या वह हिंदी जानता हैं. उनके इस सवाल का जवाब देते हुए फैन कहता है कि वह उनका शो अनुवाद में देखता है. फैन आगे कहा, 'मैं बाहर था, मैंने जैसे ही सुना कि कपिल शर्मा आ रहे हैं तो मैं आपको देखने के लिए अंदर आ गया.'
विदेशी फैन की यह बात सुन कपिल शर्मा उसका आभार व्यक्त करते हैं. कॉमेडियन ने इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस एहसास हुआ, खुशी अपने आप में एक भाषा है.' सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कॉमेडियन के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं