टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और नए-नए वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान (Hina Khan) नियमित अंतराल पर अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर करती हैं. अब हाल ही में हिना खान (Hina Khan Video) ने अपने पिता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस की फिजूलखर्ची से तंग दिख रहे हैं. उन्होंने हिना के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पिता से इसी बात पर बहस करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.
रेखा ने काला चश्मा पहन बादशाह के Mercy गाने पर दिखाया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हिना खान (Hina Khan) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आपने मेरे सारे कार्ड्स ब्लॉक कर दिए. इस बात पर उनके पिता कहते हैं कि बंद कर दिए क्योंकि आप खर्चा करोगी पैसे. लॉकडाउन का टाइम है, पैसे जितने बचा सकते हो बचाओ. वीडियो में आगे हिना कहती हैं कि आप सारे कार्ड ब्लॉक तो नहीं कर सकते हैं, मैं कैसे शॉपिंग करूंगी, मैं कॉफी तक नहीं खरीद पाऊंगी. इस पर उनके पिता जवाब देते हैं, कैश ले लो मैं देता हूं, मैं तुम्हें कॉफी के लिए 200 रुपये दे दूंगा और बाकी खर्चे के लिए भी. हिना खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
NDTV HEALTH: कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से | Reverse Diabetes Naturally
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं