विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2020

Hina Khan ने Naagin के लुक में दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

'नागिन' (Naagin) से जुड़ा हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो खूब चर्चा में हैं, जिसमें एक्ट्रेस नागिन बनकर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में हिना खान का लुक और उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा है.

Hina Khan ने Naagin के लुक में दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
हिना खान (Hina Khan) ने 'नागिन' (Naagin) के लुक में दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • हिना खान ने नागिन के लुक में दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • एक्ट्रेस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. अपने काम और अपने स्टाइल के लिए मशहूर हिना खान जल्द ही 'नागिन 5' (Naagin 5) में भी नजर आने वाली हैं. नागिन से जुड़ा हिना खान का एक वीडियो खूब चर्चा में हैं, जिसमें एक्ट्रेस नागिन बनकर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में हिना खान का लुक और उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा है. बता दें इससे पहले भी हिना खान ने नागिन से जुड़ा अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. 

रेड ड्रेस और गोल्डन ज्वैलरी में हिना खान (Hina Khan) का अंदाज देखने लायक है. उनके इस लुक को देखकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं. कुछ ही घंटों पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में हिना खान के एक्सप्रेशंस भी तारीफ के लायक हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "घायल नागिन जल्द ही आने वाली है." 'नागिन' (Naagin) के बारे में बात करते हुए हिना खान ने कहा था, "नागिन एक बहुत ही मशहूर फ्रैंचाइज है और मैं इसका हिस्सा बनकर और इसकी लीड बनकर काफी खुश हूं. हालांकि यह मेरे लिए थोड़ा नया जरूर है, लेकिन यह काफी आकर्षक है." 

She's Coming ????

A post shared by HK (@realhinakhan) on

 बता दें कि 'नागिन 5' (Naagin 5) पहले से बड़ा और बेहतर हो रहा है इसमें दर्शकों को बहुत अधिक ड्रामा और रोमांच देखने को मिलेगा. 'नागिन' (Naagin) के हर सीजन में एक नई तरह की कहानी को दर्शाया जाता है. इस बार नागिन 5 में एक नाग और नागिन की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी. इससे पहले के चार सीजन ने भी टीवी पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. पहले और दूसरे सीजन में जहां मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था तो वहीं तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति और चौथे सीजन में निया शर्मा ने अपने काम से धमाल मचाया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Naagin 5, Hina Khan Naagin 5 Look, Hina Khan Naagin 5 Look Video, Hina Khan Expressions In Naagin 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com