- हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
- बच्चे को गोद में लेकर किया डांस
- यूं झूमती आईं नजर
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो उनके फैन्स को पसंद आ रहा है. हालांकि हिना खान का यह पुराना वीडियो है. लेकिन उनका डांस करने का अंदाज और एक्सप्रेशंस फैन्स को पसंद आ रहे हैं. हिना खान इस वीडियो में एक नन्हे बच्चे को गोद में लेकर डांस कर रही हैं. हिना खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'दिलवाले' के सॉन्ग 'मन मा इमोशन' पर थिरक रही हैं. इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. इस वीडियो को हिना खान के फैन पेज से शेयर किया गया है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
हिना खान (Hina Khan Instagram) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, और उनके इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यही नहीं, बिग बॉस 14 की शुरुआत में हिना खान तूफानी सीनियर बनकर शो में आई थीं, और उनके गेम को पसंद भी किया गया था. हिना खान के साथ बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी आए थे. हिना खान के फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की थी.
हिना खान (Hina Khan) के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरीयल से पहचान बनाई. वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी नजर आईं, और फैन्स का दिल जीतने में भी कामयाब रहीं. हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार भी निभाया. टीवी के बाद हिना खान ने 'हैक्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी. हिना खान का जन्म जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ. उन्होंने गुरुग्राम से एमबीए कर रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं