विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

हिट टीवी सीरियल में मिला जीवनसाथी, लेकिन होना पड़ा ट्रोल, तस्वीर में दिख रहीं अदाकारा बन सकती हैं बिग बॉस 17 का हिस्सा

गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल के अगर आप बड़े फैन हैं तो इस एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कौन है?

हिट टीवी सीरियल में मिला जीवनसाथी, लेकिन होना पड़ा ट्रोल, तस्वीर में दिख रहीं अदाकारा बन सकती हैं बिग बॉस 17 का हिस्सा
गुम हैं किसी के प्यार में की पाखी ऐश्वर्या शर्मा को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

कामयाबी के साथ ट्रोलिंग का शिकार होना आम बात हो गया है. वहीं इसमें कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं. इन्हीं में से एक पिता की गोद में नजर आ रही यह बच्ची हैं, जो कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं. लेकिन पहचान उन्हें ऐसे सीरियल से मिली, जिसमें फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं. वहीं एक्ट्रेस के लिए भी यह खास रहा क्योंकि सीरियल की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हुआ और फिर शादी. हालांकि कुछ लोगों को उनका साथ होना पसंद नहीं आया. हालांकि इसका कारण सीरियल का ट्रैक माना जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस का किरदार नेगेटिव देखने को मिला. इतनी डिटेल से फैंस तो समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. लेकिन जो नहीं समझे हैं उन्हें हम बता देते हैं कि यह टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हैं, जो गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल में पाखी यानी पत्रलेखा का किरदार निभा चुकी हैं. 

ऐश्वर्या शर्मा टीवी की इन दिनों पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिसका श्रेय गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल को दिया जाए तो गलत नहीं होगा. क्योंकि आज फैंस उन्हें ऐश्वर्या शर्मा से ज्यादा पाखी के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं. सीरियल में वह विराट की पहले भाभी और फिर पत्नी का किरदार निभाती नजर आई थीं. गौरतलब है कि की विराट का रोल अदा करने वाले नील भट्ट की ऐश्वर्या मुलाकात सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरु हुई और फिर शादी के बंधन में बंध गए. वहीं कुछ महीनों पहले ही दोनों ने लंबे लीप से पहले सीरियल को अलविदा कहा है. 

पाखी के किरदार के लिए जितना ऐश्वर्या शर्मा को प्यार मिला है. उतना ही ट्रोल भी होना पड़ा है क्योंकि फैंस को विराट के साथ सई यानी आयशा सिंह की जोड़ी पसंद थी. इसके चलते पाखी का बीच में आना फैंस को कतई पसंद नहीं आता था. इस तस्वीर की बात करें तो पिता के साथ एक बचपन की और एक जवानी की तस्वीर शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कैप्शन में बताया है कि वह पहले कैमरा के सामने आने से डरती थीं. लेकिन अब नहीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 17, Bigg Boss 17 Contestent, Aishwarya Sharma, Aishwarya Sharma Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com