विज्ञापन

1522 एपिसोड का वो शो, जिसमें थे शेर, घोड़ा, गधा, कोयल, हाथी से लेकर बंदर तक, यहां भी रिप्लेस हो गई थीं शिल्पा शिंदे

1522 एपिसोड का वो सीरियल, जो शेर, घोड़ा, गधा, कोयल, हाथी से लेकर बंदर से सजा चिड़ियाघर है. वहीं इसमें संस्कारों का महत्व दिखाया जाता है. 

1522 एपिसोड का वो शो, जिसमें थे शेर, घोड़ा, गधा, कोयल, हाथी से लेकर बंदर तक, यहां भी रिप्लेस हो गई थीं शिल्पा शिंदे
चिड़ियाघर है पूरा शो, 1522 एपिसोड में गधा प्रसाद से लेकर कोयल तक

चिड़ियाघर तो आप कई बार गए होंगे जहां तरह तरह के जानवर और पक्षी देखने को मिले होंगे. लेकिन क्या आपने टीवी सीरियल में शेर, घोड़ा, गधा, कोयल, हाथी से लेकर बंदर तक सभी जानवर देखने को मिले थे. हालांकि इस कहानी में ट्विस्ट यह था कि जानवर असलियत में नहीं बल्कि इनकी खासियतों को सीरियल की कहानी में दिखाया गया था, जिसने दर्शकों को इतना हंसाया कि 1522 एपिसोड पूरे किए. कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. लेकिन इस कहानी में हैरानी की बात यह थी कि भाभीजी घर पर है की तरह इस सीरियल में भी शिल्पा शिंदे को शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. 

1522 एपिसोड के सीरियल में था पूरा चिड़ियाघर 

हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं इसका नाम चिड़ियाघर था. वहीं चिड़ियाघर है तो मैना, बिल्ली, गधा,शेर, घोड़ा, गधा, कोयल, हाथी से लेकर बंदर तक जैसे जानवर तो जरुर होंगे. हालांकि शो में इन जानवरों को नहीं बल्कि इनसानों को दिखाया गया था, जिसमें इन जानवरों की खूबियों को एक्टर्स ने बखूबी निभाया था. 2011 में शुरू हुए सीरियल की अवधि 19 से 21 मिनट की थी. इस शो को अश्वनी धीर ने डायरेक्ट किया था, जो सब टीवी पर प्रसारित होता था. 

यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस

शिल्पा शिंदे हुईं थीं रिप्लेस

भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार को पॉपुलर करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी इस सीरियल में कोयल के किरदार में थीं. लेकिन 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था. जबकि 2014 में उन्होंने फिर से वापसी की. लेकिन इस दौरान उनका किरदार नई अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने निभाया. इसके चलते वह चर्चा में रहीं. 

चिड़ियाघर की कहानी

चिड़ियाघर सीरियल में बनारस के एक मौहल्ले को चिड़ियाघर का नाम दिया गया, जिसमें एक रिटायर्ड प्रिंसिपल केसरी नारायण के परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसमें उनके बेटे घोटक और गोमुख के परिवार को दिखाया गया है, जिनकी पत्नी कोयल और मयूरी हैं. उनका एक बेटी कपि भी है. इसके अलावा सीरियल में गिल्लू, गज, मच्छर, मक्खी, मैना, तोताराम, बिल्लो, नागिन और गधा प्रसाद का किरदार भी हैं. वहीं शो में संस्कारों को महत्व दिया गया है. इस शो का गधा प्रसाद किरदार काफी पॉपुलर हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chidiyaghar, Shilpa Shinde, TV Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com