विज्ञापन

22 साल पुराना मिलेनियल्स का सीरियल, दिखी थी टीनएज रोमांस, दोस्ती, दुश्मनी, महाभारत के श्रीकृष्ण और करण वाही आए थे नजर

एक्टर करण वाही ने ‘रीमिक्स’ के 22 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने एक दिल जीतने वाला मिलेनियल्स के लिए नोट लिखा. 

22 साल पुराना मिलेनियल्स का सीरियल, दिखी थी टीनएज रोमांस, दोस्ती, दुश्मनी, महाभारत के श्रीकृष्ण और करण वाही आए थे नजर
मिलेनियल्स का 22 साल पुराना सीरियल, महाभारत के श्रीकृष्ण और करण वाही आए थे नजर
Instagram
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस, जी टीवी और कलर्स जैसे चैनल्स पर कई सीरियल आए, जिन्होंने फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि फैंस इन शोज के दूसरे सीजन की बात करने लगे. इन्हीं में से एक 22 साल पुराना सीरियल भी थी, जिसमें मिलेनियल्स की कॉलेज लाइफ को दिखाया गया था. इसमें रोमांस दोस्ती दुश्मनी और बुलींग जैसे मुद्दों को मजेदार तरीके से दिखाया गया था. इस शो में टीवी के जाने माने एक्टर नजर आए थे, जिसमें स्टार प्लस की महाभारत के श्रीकृष्ण और करण वाही जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है. 2000 की शुरूआत में आया यह सीरियल अपने साउंडट्रैग के लिए भी जाना जाता है, जिसे बैंड आसमा ने गाया था. 

22 साल पुराना मिलेनियल्स का सीरियल

हम बात कर रहे हैं रीमिक्स सीरियल की, जिसमें एक्टर करण वाही और सैौरभ राज जैन नजर आए थे. वहीं हाल ही में करण वाही ने अपने शो 'रीमिक्स' के 22 साल पूरे होने का जश्न मनाया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में एक्टर करण वाही शो के साथी एक्टर्स के साथ हैं. उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की. 

यह शो इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. इसमें टीनएज रोमांस, दोस्ती, दुश्मनी, क्लास के अंतर और बुलीइंग, ईटिंग डिसऑर्डर और टीनएज प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दे शामिल हैं. इस शो ने एक लॉयल फॉलोइंग बनाई. इसका साउंडट्रैक, जिसे बैंड आसमा ने गाया था, खास तौर पर पॉपुलर हुआ. हालांकि यह सिर्फ दो साल चला, जो 348 एपिसोड के बाद जुलाई 2006 में खत्म हुआ, फिर भी यह इंडियन टेलीविजन पर 2000 के दशक की शुरुआत का एक खास नॉस्टैल्जिया फेवरेट बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें- किंग का पहला गाना रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remix, Karan Wahi, Saurabh Raj Jain, TV Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com