विज्ञापन

Panchayat 5 Release: पंचायत 5 में फुलेरा अंदाज में केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो

पंचायत सीजन 5 की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए प्राइम वीडियो ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें बनराकस और दामाद जी के साथ केविन पीटरसन नजर आ रहे हैं. 

Panchayat 5 Release: पंचायत 5 में फुलेरा अंदाज में केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो
पंचायत सीजन 5 से पहले बनराकस और दामाद जी के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कैविन, प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो
Instagram

ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज पंचायत का पांचवा सीजन प्राइम वीडियो पर 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने को तैयार है. इसका प्रमोशन सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है. इसी बीच प्राइम वीडियो ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें चौंकने वाली बात यह है कि पंचायत के पॉपुलर किरदार बनराकस और दामाद जी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन नजर आ रहे हैं. वहीं उनका लुक फुलेरा के रंग में रंगा हुआ है. इस वीडियो को देखकर फैंस के बीच पंचायत सीजन 5 को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है, जिसके चलते यह चर्चा में है.  

पंचायत के फुलेरा में पहुंचे केविन पीटरसन

प्राइम वीडियो द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में केविन को कंचे खेलते हुए देखा जा सकता है. वहीं वह बनराकस उर्फ प्रधानपति भूषण से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वह बनराकस और दामाद जी के साथ फुलेरा की सैर पर निकलते दिख रहे हैं. वीडियो में केविन को हिंदी में बात करते हुए भी देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दो सीजन, 10 एपिसोड, झारखंड के गांव की कहानी ने जीता दिल, प्राइम वीडियो पर आते ही हो जाती है नंबर वन, पंचायत नहीं है नाम

पंचायत 5 के ट्रेलर में क्या देखा

Prime Video द्वारा शेयर किए गए 'पंचायत 5' के ट्रेलर में आपने देखा कि रिंकी और सचिव जी की जहां लव स्टोरी शुरू होती दिख रही है तो वहीं फुलेरा में बनराकस यानी भूषण और क्रांति देवी का राज चल रहा है, जिन्होंने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की और नए प्रधान और प्रधानपति बन गए. जबकि उप प्रधान बिनोद और माधव बने हैं. इसके बाद मंजू देवी, बृजभूषण, सचिव जी, विकास और प्रहलाद चाचा पर मुसीबत आती हुई दिख रही है. 

240 देशों में स्ट्रीम होगा पंचायत सीजन 5

'पंचायत' की कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नौकरी की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बनकर पहुंचता है. सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. चार सीजन की सफलता के बाद पांचवे सीजन का ऐलान हो चुका है, जो 3 दिसंबर को 240 देशों में स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख की वो कल्ट फिल्म, करीना कपूर के लिए लिखी लेकिन ज्यादा मांगी फीस तो करण जौहर ने किया रिप्लेस, आज 5 गाने हैं पॉपुलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat, Kevin Peiterson, Prime Video, Panchayat Season 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com