Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. इस बार ओटीटी के इस रियलिटी शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़े इस कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. जिसमें साफ हो गया है कि बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं. इस बीच इस शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरू होने की तारीख का खुलासा हो गया है.
जियो सिनेमा में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़ा नया प्रोमो शेयर किया है. यह प्रोमो किसी फिल्म के प्रोमो से कम नहीं लग रहा है. इस प्रोमो में अनिल कपूर ढेर सारे बहरूपियों के बीच में दौड़ते दिख रहे हैं. वीडियो प्रोमो में अनिल कपूर डायलॉग बोलते दिख रहे हैं. इस वीडियो प्रोमो के साथ मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि बिग बॉस ओटीटी 3 इस महीने 21 तारीख को शुरू होगा. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के लिए जियो सिनेमा ने अनिल कपूर को फाइल किया है. इसके लिए उन्होंने सलमान खान से 10 करोड़ रुपये कम फीस ली है. खबर के मुताबिक अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. जबकि सलमान खान इसके एक एपिसोड का 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि अनिल कपूर की फीस को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, न ही एनडीटीवी इसकी पुष्टि करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं