विज्ञापन

बिग बॉस 20 का 6 सितंबर को आगाज, मेकर्स ने 2 कंफर्म कंटेस्टेंट के चेहरे से उठाया पर्दा!

बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट में से दो से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है, जिसका प्रोमो वायरल हो रहा है. 

बिग बॉस 20 का 6 सितंबर को आगाज, मेकर्स ने 2 कंफर्म कंटेस्टेंट के चेहरे से उठाया पर्दा!
Bigg Boss 20 Contestant बिग बॉस 20 के दो कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक आई सामने
नई दिल्ली:

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के प्रीमियर होने में एक दिन बाकी है. यह 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा. इतना ही नहीं इस पॉपुलर रियलिटी शो को यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा . कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी तक रिपोर्ट्स में ईशा रिखी (मॉडल-एक्ट्रेस), अमन गांधी (टीवी एक्टर), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट के आने की संभावना जताई गई. लेकिन अब मेकर्स ने बिग बॉस 20 के दो कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठा दिया है. 

बिग बॉस 20 के दो कंफर्म कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के मेकर्स ने कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दो कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है. हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है. लेकिन फैंस को पता चल गया है कि वह कौन हैं. पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फैंस ने वीडियो देखते ही कंफर्म कर दिया है कि यह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 29: कान्हा के भक्तों का हनुमान अंश पर प्यार, जन्माष्टमी पर मिर्जापुर द मूवी भी नहीं रोक पाई रफ्तार

विदेशों में भी स्ट्रीम होगा बिग बॉस 20

 हॉटस्टार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रहा है. यूके और कनाडा के दर्शकों को 24x7 लाइव फीड देखने को मिलेगा जबकि कनाडा के दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले भी देख सकेंगे. शो कलर्स टीवी प्रसारण के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा. 

बिग बॉस 20 में क्या होगा नया

बिग बॉस के 20वें सीजन की थीम 'वरदान' (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है. खेल के दौरान घर से एलिमिनेट होने वाला प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं जाएगा बल्कि उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा. इसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली, जिसमें शो के नए ट्विस्ट की जानकारी मिली. हाल ही में सलमान खान ने शो के प्रीमियर की शूटिंग शुरु कर दी है. 

ये भी पढे़ं- 48 साल पुराना गाना, गुलजार के लिखे बोल को किशोर कुमार ने गाया था गलत, आज तक नहीं हुआ ठीक, लेकिन फिर भी है सुपरहिट

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Contestants, Isha Rikhi, Kanika Mann, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com