विज्ञापन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में छठ पूजा की धूम, लाल साड़ी-सिंदूर में सजीं तुलसी की बहुएं

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब छठ महापर्व की रौनक देखने को मिलेगी. लाल साड़ी, सिंदूर और पारंपरिक अंदाज में सजीं तुलसी की बहुओं का खूबसूरत लुक सामने आया है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में छठ पूजा की धूम, लाल साड़ी-सिंदूर में सजीं तुलसी की बहुएं
छठ पूजा मनाती दिखीं तुलसी की ऑनस्क्रीन बहुएं

लोक आस्था का महापर्व छठ जल्द ही आने वाला है, जिसका जोश हर तरफ देखने को मिलता है. अब इस त्योहार की धूम सिर्फ घाटों तक ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा और टीवी सीरियल्स में भी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में भी छठ पूजा की झलक देखने को मिलेगी. शो में तुलसी की बहू नंदिनी ठक्कर विरानी का किरदान निभाने वाली अभिनेत्री गौरी प्रधान ने सेट से पारंपरिक लाल परिधानों में छठ पूजा के जश्न की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह महापर्व के लिए पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री अपनी को-स्टार्स रावी गुप्ता और प्राची सिंह के साथ लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही हैं.

तस्वीर में गौरी प्रधान बीच में दिख रही हैं, उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई है और पारंपरिक ज्वेलरी व सिर पर दुपट्टा लिया हुआ है. रावी गुप्ता, जो शो में दामिनी विरानी का किरदार निभा रही हैं, उनके साथ लाल पारंपरिक जोड़े में दिख रही हैं जबकि प्राची सिंह जो मुन्नी विरानी बनी हैं, दूसरी तरफ पोज दे रही हैं. तीनों अभिनेत्रियों के माथे पर सिंदूर लगा है और उनका त्योहारी लुक शो के सेट पर छठ पूजा के जश्न के लिए तैयार है.

अभिनेत्री गौरी प्रधान ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मेरी पहली छठ पूजा. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'." अभिनेत्रियों का यह त्योहारी लुक ऐसे समय में आया है जब शो की कहानी में भी छठ पूजा के जश्न को शामिल किया गया है, जिसमें विरानी परिवार की महिलाएं इस त्योहार में हिस्सा ले रही हैं. 

गौरी इस समय नंदिनी विरानी का किरदार निभा रही हैं, जो करण विरानी की पत्नी हैं, जिसका रोल उनके असल जिंदगी के पति हितेन तेजवानी निभा रहे हैं. रावी गुप्ता दामिनी विरानी का किरदार निभा रही हैं, जबकि मुन्नी एक आईपीएस अफसर है और साथ ही तुलसी और मिहिर की बहू भी है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लोकप्रिय और ऐतिहासिक धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीक्वल और रीबूट है, जिसका प्रीमियर 29 जुलाई 2025 को स्टार प्लस पर हुआ था.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले-भूपिंदर सिंह का 41 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसका इंतजार आज भी नहीं हुआ खत्म, डिंपल कपाड़िया के अंदाज ने बनाया यादगार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kyunki Saas Bhi Bahu Thi 2, Entertainment News, TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com