विज्ञापन

'छपरियों को स्टार बनाता है Bigg Boss', सुनील पाल ने सलमान खान के शो पर साधा निशाना

कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने शो को 'गटर शो' और 'दुनिया का सबसे कलंकित शो' बताते हुए सलमान खान को इस शो को ना करने की बात कही है.

'छपरियों को स्टार बनाता है Bigg Boss', सुनील पाल ने सलमान खान के शो पर साधा निशाना
Bigg Boss 20 पर फूटा सुनील पाल का गुस्सा, बोले ये गटर शो को बंद करो
नई दिल्ली:

सलमान खान का शो बिग बॉस जो हमेशा विवादों से घिरा रहता है, इसके बाद भी इसकी टीआरपी सभी को पीछे छोड़ देती है. इस शो से हर रोज कुछ न कुछ मजेदार न्यूज आती रहती है. फिर वो चाहे शो के अंदर कंटेस्टेंट हो या फिर वीकेंड के वार में सलमान खान की क्लास. वो जब भी आते हैं तो नया मसाला मिल ही जाता है. सलमान खान के गुस्से से तो घर के सदस्य भी डरते हैं. लेकिन सुनील पाल ने अब इस शो को लेकर के कुछ ऐसा बयान दिया है. जिसको सुनने के बाद सलमान खान और बिग बॉस के फैंस ने नाराजगी जताई है. 

बिग बॉस को कहा गटर शो 

बिग बॉस शो पर सवाल पूछे जाने पर सुनील पाल ने कहा, बिग बॉस का तो कोई भी बंदा ट्रोल का ही हकदार है. चाहे वो सलमान खान हो या बाकी पार्टिसिपेंट्स हो. क्योंकि समाज जिनकी वजह से बिग लॉस मे है, उन छपरियों को स्टार बनाया जाता है बिग बॉस में. मैं समझता हूं कि सलमान खान पिछले 17 सालों से जो संस्कारी शो कर रहे हैं बिग बास. भाईजान ये गटर शो पहले बंद कीजिए. क्योंकि एक से बढ़कर एक कांड वाले लड़के लड़कियां वहां पर आते हैं. फीड भी दिखाते हैं. आगे पीछे हर-हर गंगे.. सब-सब नंगे. फिर आप तो भैया सुविधा के हिसाब से  बनियान और बयान  अगर बदलेंगे तो अच्छा नही है. सलमान भाई मान जाइए, इस तरह की बात आपके मुंह से सूट नहीं करती. पहले आप इसको शूट करना बंद कीजिए, तब आपकी हर बात आपको सूट करेगी. बिग बॉस दुनिया का सबसे कलंकित शो है, सबसे नालायक शो है.

ये भी पढ़ें: 'डर डर कर देख रहा हूं' बिग बॉस 20 में खूब ट्रोल हो रहीं रीति तिवारी, मनोज तिवारी का आया रिएक्शन

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद जहां कुछ लोगों ने सुनील की बात से एग्री किया है, तो वहीं कुछ लोग उनको जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस सीजन 20 6 सितंबर 2020 से स्टार्ट हुई था. शो में कुल 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया, जो अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं. शो से अब तक रोहेद खान एलिमिनेट हुए हैं. अब सुनील पाल के इस वीडियो के बाद इंतजार है इस पर सलमान खान का क्या रिएक्शन आता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Sunil Pal, Salman Khan Bigg Boss 20, Sunil Pal Video, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com