विज्ञापन

Bigg Boss 20: रसोई की ड्यूटी को लेकर मनोज तिवारी की बेटी पर भड़की मैरी कॉम, बोली- चाय में कितना समय लगता है

Bigg Boss 20 के नए प्रोमो में मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच बर्तन और चाय बनाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिली. जिसका मजा माही विज लेते हुए दिखी

Bigg Boss 20: रसोई की ड्यूटी को लेकर मनोज तिवारी की बेटी पर भड़की मैरी कॉम, बोली- चाय में कितना समय लगता है
Mary Kom Riti Tiwari Bigg Boss Kitchen Fight
instagram

Marry Com Vs rithi tiwati kitchen fight: जियो हॉटस्टार पर धमाल मचा रहे रियलटी शो  'बिग बॉस 20'  इस वक्त दर्शकों की वॉचलिस्ट में पहले नंबर पर शामिल हो गया. इस शो में लड़ाई, जगह तू तू मैं मैं होना आम सा रहता है. हर दिन एक नया बवाल यहां मचा ही रहता है. छोटी सी बता पर कई बार घर के सदस्य एक दूसरे की औकात पर चले जाते है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है. क्योंकि आने वाले एपिसोड का प्रोमो तो यही कहता हुआ नजर आ रहा है. 

जियो हॉटस्टार रियलटी ने बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसमें   छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच किचन के काम को लेकर दिखी बहस होती दिखाई दे रही है. 

प्रोमो में क्या गया है दिखाया

चैनल की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में मैरी कॉम, स्काउटओपी से पूछती हैं कि उसके साथ और किसे बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है. पास खड़ी रीति उन्हें बताते हुए कहती हैं कि बर्तन धोना उनकी ही ड्यूटी है, लेकिन इस समय वह घर के सभी लोगों के लिए चाय बना रही हैं.

इस पर मैरी उन्हें ताना मारते हुए कहती है कि चाय बनाने में कितना टाइम लगता हैं' मैरी का इस तरह बोलना रीति को पसंद नहीं आता और वह उनसे ही चाय बनाने के लिए कह देती हैं. इसके बाद वहां का माहौल और गर्म हो जाता है.

ये रहा प्रोमो

किचन में काम को लेकर मेरी कॉम औऱ रिती तिवारी में हुई तिखी बहस

प्रोमो में आगे देखने को मिला कि मेरी फिर कहती है कि ड्यूटी अगर दिया है तो उसे ठीक से करो, बस खाने के लिए मत घुसों. इसे सुनकर वहीं पास में बैठी माही विज इस बात पर हंसने लगती है. उनकी बात का रिती तिवारी पलटकर जवाब देते हुए कहती है कि मुझे मत बताइए कि क्या करना है मुझे पता है कि मुझे क्या करना है.  मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए.

वहीं' रीति का यह  वाब सुनकर मैरी पीछे नहीं हटतीं.  वह  गुस्से में  आकर कहती हैं, 'पूरी दुनिया मुझे जानती है. आप कौन हैं, मैं नहीं जानती. मैरी का यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी.

6 सितंबर से हुई है'बिग बॉस 20' की शुरुआत

'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है और इस बार घर में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 16 चेहरे नजर आ रहे हैं. मैरी कॉम और रीति तिवारी के अलावा कनिका मान, माही विज, कुशाल टंडन, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह यानी स्काउटओपी, रोहेड़ खान, यंग डीएसए और लव गिल भी शो का हिस्सा हैं. शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

आपके लिए और भी

रितेश-जेनेलिया नहीं चाहते थे बच्चे करें एक्टिंग, फिर AI फोटो ने बदल दिया फैसला, दिलचस्प है किस्सा 
 

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Mary Kom, Colors TV, Jio Hotstar, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com