विज्ञापन

जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, रिलीज होंगी ये नई फिल्में

अगर आप भी OTT पर कुछ अलग और नया देखने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर तीन नई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. ये तीनों ही अलग-अलग कहानियों और दिलचस्प किरदारों के साथ आपको एंटरटेन करेंगी.

जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, रिलीज होंगी ये नई फिल्में
जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डबल डोज
नई दिल्ली:

अगर आप भी इस हफ्ते OTT पर कुछ अलग और नया देखने की सोच रहे हैं तो आपकी ये तलाश अब खत्म होने वाली है, क्योंकि जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते बहुत ही दिलचस्प फिल्में आने वाली हैं. इस हफ्ते आपको स्पोर्ट्स ड्रामा, रोमांटिक कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर जैसी अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी. तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज होने वाला है. 

मैं लड़ेगा ( Mail Ladega)

Latest and Breaking News on NDTV

मैं लड़ेगा फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है. आकाश प्रताप सिंह इसमें एक्टिंग कर रहे हैं. ये एक इंस्पीरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म हैं जिसमें एक ऐसे युवा की कहानी है, जो निजी सदमे और घर के अंदर चल रहे संघर्षों से जूझ रहा है. बॉक्सिंग के जरिए उसे अपनी ताकत और जिंदगी का मकसद मिलता है. इस खेल को अपनाने के साथ वह सिर्फ रिंग में ही नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान और बेहतर जिंदगी के लिए भी लड़ाई लड़ता है. जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर ये 30 सितंबर को स्ट्रीम होगी.

कहां शुरु-कहां खत्म (Kahan Shuru Kahan Khatam)

Latest and Breaking News on NDTV

ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है डो  शादी में हुई मुलाकात से शुरू होती है, जो आगे चलकर एक उथल-पुथल भरे रोड ट्रिप की वजह बनती है. इसके बाद कई मजेदार इंसिडेंट के साथ प्यार की कहानी आगे बढ़ती है.   जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर ये 1 अक्टूबर को रिलीज होगी स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें: 23 साल पुरानी दर्दभरी फिल्म, 13 गाने, सारे सुपरहिट, 2003 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, उदित ने गाए 10 तो अलका के 7 एवरग्रीन सॉन्ग

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट (Bethlehem Kudumba Unit)

Latest and Breaking News on NDTV

गिरीश ए.डी. के निर्देशन में बनी इस मलयालम फैमिली रोमांटिक कॉमेडी में निविन पॉली और ममता बैजू लीड रोल में हैं. कहानी जस्टिन नाम के एक युवक की है, जिसकी शांत और व्यवस्थित जिंदगी तब बदलने लगती है जब उसके इलाके में एक नई और चंचल पड़ोसी रहने आती है. उसकी मौजूदगी जस्टिन की रोजमर्रा की जिंदगी में एक अलग ही बदलाव लेकर आती है. और उसकी दुनिया को ऐसे बदल देती है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था.  जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर ये 2 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JioHotstar, JioHotstar Releases, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com