विज्ञापन

निरहुआ क्यों चाहते थे किसी से शादी कर लें आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी

आम्रपाली दुबे इस वक्त बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. इस शो में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. हाल में एक्ट्रेस ने को कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बातचीत में निरहुआ को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी.

निरहुआ क्यों चाहते थे किसी से शादी कर लें आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी
पहली बार निरहुआ को डेट करने पर बोली आम्रपाली दुबे
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है. दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में काफी पसंद की जाती है और लंबे समय से उनकी दोस्ती को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं. कई बार दोनों के डेटिंग की खबरें भी सामने आईं, लेकिन आम्रपाली ने अब 'बिग बॉस 20' के घर में इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बातचीत में उन्होंने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग, दोस्ती और शादी को लेकर होने वाली बातों का जिक्र किया.

दिनेश लाल यादव के बारे में बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने बताया कि जब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में आई थीं, तब दिनेश उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे. उन्होंने कहा कि हमारे बीच दोस्ती इतनी गहरी है कि कई बार बिना कुछ कहे ही हम एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं. आम्रपाली ने कहा, जब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में आई थी, तब मेरे बेस्ट फ्रेंड दिनेश थे. आज तक ऐसा है कि अगर इस कमरे में आठ लोग हैं और मुझे उन आठ लोगों से कुछ कहना है, तो मुझे दिनेश जी से कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मैं सिर्फ उनकी तरफ देखूंगी और वह समझ जाएंगे कि मैं क्या कहना चाहती हूं. फिर वह हंसना शुरू कर देंगे। दोस्तों की दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए. नो-फिल्टर फ्रेंडशिप.

इसके बाद आम्रपाली ने उन खबरों पर भी बात की, जिनमें दोनों को एक-दूसरे को डेट करने की बात कही जाती है. वह कहती है, लोग सोचते हैं कि दिनेश और मैं डेट कर रहे हैं. बेचारे दिनेश तो यह कहते-कहते परेशान हो गए हैं कि मुझे अपनी जिंदगी में किसी से शादी कर लेनी चाहिए. मैं उन्हें क्या बताऊं? असल में लोगों को लगता है कि शादी करना बहुत आसान है. उन्हें समझ नहीं आता कि हम लड़कियों को कई सालों में जो कुछ बनाया है, उसे छोड़ना पड़ता है. इसलिए लड़कों के लिए यह कहना बहुत आसान है कि शादी कर लो.

यह भी पढ़ें: कुमार सानू और अल्का याग्निक की दिलकश आवाज, 33 साल पुराना गाना, गर्लफ्रेंड ने इशारों में पूछे थे ये 6 सवाल

आम्रपाली और निरहुआ की बात करें, तो दोनों की जोड़ी पहली बार 2014 की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ नजर आई थी. यह फिल्म आम्रपाली के भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू के तौर पर भी खास थी. इससे पहले वह हिंदी टीवी शोज में काम कर चुकी थीं. 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'मायका' और 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' जैसे शोज में आम्रपाली नजर आई थीं. 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की सफलता के बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गई.

दोनों को 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'राजा बाबू', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3', 'निरहुआ चलल लंदन' और 'शेर सिंह' जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है. इसे लगातार साथ काम करने और मजबूत केमिस्ट्री की वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर भी लंबे समय से चर्चा होती रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss Contestants 2026, Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com