विज्ञापन

पति के सपोर्ट से बनाया करियर, फिर उन्हीं को दिया तलाक, कौन हैं बिग बॉस 20 की विवादित कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट में स्पोर्ट्स की दुनिया की फेमस हस्ती भी नजर आने वाली हैं, जो पिछले दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते चर्चा में रहीं. 

पति के सपोर्ट से बनाया करियर, फिर उन्हीं को दिया तलाक, कौन हैं बिग बॉस 20 की विवादित कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 में नजर आईं मैरी कॉम
नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 का आगाज होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं, जिसके प्रोमो चर्चा में हैं. कुछ घंटे पहले मेकर्स ने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की शो में एंट्री कंफर्म की थी, जिसके बाद अब कुछ और कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं. इसी लिस्ट में एक कंटेस्टेंट का नाम भी शामिल है, जो स्पोर्ट्स की दुनिया का जाना माना नाम हैं. हालांकि पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिए बयान के कारण चर्चा में आ गईं. वहीं इसके कारण उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा और लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की. लेकिन अब वह बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं. 

कौन है बिग बॉस 20 की ये कंटेस्टेंट

यह और कोई नहीं मैरी कॉम हैं, जो एक जानी मानी बॉक्सर रही हैं. मणिपुर के एक गरीब किसान परिवार में जन्मी मैरी कॉम ने परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बॉक्सिंग को अपनाया. पिता की मर्जी के खिलाफ चुपके से ट्रेनिंग शुरू की. 2000 में दिल्ली जाते समय सामान खो जाने पर करुंग ओन्खोलर (ओनलर) ने उनकी मदद की, दोनों में दोस्ती हुई और 2005 में शादी कर ली. ओनलर ने अपना फुटबॉल करियर छोड़कर घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाली. उनके तीन बेटे (2007 में जुड़वां और 2013 में एक) और 2018 में गोद ली गई एक बेटी है. मैरी कॉम ने छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

ये भी पढ़ें- देवर-भाभी की 39 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, पति ने की प्रोड्यूस, कविता, किशोर और अलीशा के 7 के 7 गाने हिट

बयान के कारण हुई मैरी कॉम की चर्चा

कामयाबी के शिखर पर पहुंची मैरी कॉम की मैरिड लाइफ में दरार आ गई. दिसंबर 2023 में कोम प्रथागत कानून के तहत आपसी सहमति से उन्होंने तलाक लिया. 2026 में आप की अदालत में मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि ओनलर ने उनकी कमाई से करोड़ों रुपये हड़पे, प्रॉपर्टी अपने नाम की. वहीं शो में उन्होंने कहा “एक रुपया भी नहीं कमाया”. हालांकि इसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुईं. जबकि ओनलर ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने करियर छोड़कर परिवार संभाला और मैरी पर 2013 तथा 2017 में अफेयर के आरोप लगाए. वहीं मैरी कॉम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए पुरुष समुदाय से माफी मांगी और कहा कि उनका यह बयान पर्सनल था.  

बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट

NDTV इंडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैरी कॉम के अलावा बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में पहले नंबर पर अरशिफा खान हैं, जो सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं. दूसरे नंबर पर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस कनिका मान हैं. तीसरे नंबर पर लवप्रीत कौर हैं, चौथे नंबर पर एक्ट्रेस माही विज हैं. पांचवे नंबर पर रोडीज के विनर रह चुके गुल्लू हैं. वहीं छठी कंटेस्टेंट बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी हैं. छठे नंबर पर पंचायत सीरीज में दामादजी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान हैं. सातवें नंबर पर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हैं. 

निरहुआ भी पहुंचे बिग बॉस 20 में 

बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले कई प्रोमो सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी स्टेज पर सलमान खान संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके चलते सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हैं कि वह शो में आम्रपाली दुबे की एंट्री को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. हालांकि अब वह शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं इसका खुलासा आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर होगा और साढ़े 10 बजे कलर्स टीवी पर होगा. 

ये भी पढ़ें- 'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 में बेटी रीति को साथ लेकर पहुंचे मनोज तिवारी, सलमान खान ने दी नसीहत

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mary Kom, Bigg Boss 20, Tv News, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com