विज्ञापन

'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 में बेटी रीति को साथ लेकर पहुंचे मनोज तिवारी, सलमान खान ने दी नसीहत

बिग बॉस सीजन 20 के प्रीमियर का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी को सलमान खान नसीहत देते नजर आ रहे हैं.  

'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 में बेटी रीति को साथ लेकर पहुंचे मनोज तिवारी, सलमान खान ने दी नसीहत
बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री का आया प्रोमो
नई दिल्ली:

सलमान खान का 'बिग बॉस' का सीजन 20 एक बार फिर दर्शकों के बीच हलचल मचाने को तैयार है. शो के नए सीजन यानी 'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इसी बीच शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मजेदार अंदाज में नसीहत देते नजर आ रहे हैं.  अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है. प्रोमो में सलमान खान का अंदाज हमेशा की तरह काफी बेबाक और मजेदार दिखाई दे रहा है. 

बेटी रीति को लेकर बिग बॉस में पहुंचे मनोज तिवारी

जैसे ही शो के स्टेज पर मनोज तिवारी गाना गाते हुए पहुंचते हैं तो सलमान कहते हैं, "कहीं ऐसा तो नहीं कि हमने तथास्तू बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं." इसके जवाब में मनोज तिवारी कहते हैं, "इस बार मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं." इसके बाद गाना गाते हुए रीति भी स्टेज पर आती हैं. इस दौरान सलमान रीति से बातचीत करते हुए उन्हें बिग बॉस के घर में काम और खाने-पीने की चीजों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले तकरार को लेकर आगाह करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 LIVE Updates: बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज, सलमान खान संग निरहुआ की मस्ती

सलमान खान ने दी नसीहत

इसी बातचीत के दौरान सलमान रीति को अंडों को लेकर भी मजेदार अंदाज में चेतावनी देते दिखाई देते हैं. वह कहते हैं कि घर में अंडों को लेकर कभी लड़ाई मत करना और फिर हंसते हुए कहते हैं कि बाप पर मत जाना. उनकी इस मजेदार नसीहत के बाद रीति सलमान की बात दोहराते हुए कहती हैं कि बाप पर मत जाना. 

कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी

रीति तिवारी की एंट्री को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा और राजनीति की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. ऐसे में उनकी बेटी का रियलिटी शो का हिस्सा बनना अपने आपमें चर्चा का विषय बन गया है. दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि रीति बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलती हैं. क्या वह शांत रहकर अपना गेम आगे बढ़ाएंगी या फिर घर के विवादों में खुलकर अपनी राय रखेंगी? यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रीति तिवारी एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. रीति ने साल 2024 में भाजपा में शामिल होकर राजनीति में भी कदम रखा. वह 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और जूलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर भी हैं. 

ये भी पढ़ें- देवर-भाभी की 39 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, पति ने की प्रोड्यूस, कविता, किशोर और अलीशा के 7 के 7 गाने हिट

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari, Rhiti Tiwari Age, Bigg Boss 20, Salman Khan, Bigg Boss 20 Contestant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com