ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने साथ में 3 फिल्मों मे काम किया, ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. लेकिन इनकी एक फिल्म मिशन कश्मीर को कल्ट क्लासिक फिल्म का दर्जा मिला. इस फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आए. बुमरो-बुमरो, चुपके से, सोचो के झीलो का शहर हो जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ें हुए हैं. इसी फिल्म का एक गाना था 'रिन्द पोश माल', इस गाने को आपने भी सुना होगा और गुनगुनाया भी होगा, लेकिन क्या आप इन बोलों का मतलब जानते हैं.
जब मिशन कश्मीर रिलीज हुई थी, तो ऋतिक रोशन का ये गाना उस वक्त हर किसी ने गुनगुनाया था. लेकिन बहुत ही कम लोगों को इन बोलों का मतलब पता होगा. आपको बता दें कि ये गाना एक कविता है, जिसको कश्मीर के सूफी कवि ने लिखा था. तो चलिए आपको बताते हैं इन गाने की लाइनों का मतलब.
अधूरी मोहब्बत में लिखी कविता से बना गाना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का गाना 'रिन्द पोश माल' एक कश्मीरी कविता से लिया गया था. ये कश्मीर के सूफी कवि रसूल मीर ने अपनी अधूरी मोहब्बत के लिए ये कविता लिखी थी. रसूल मीर को सूफी और कश्मीर के सबसे रोमांटिक कवि कहा जाता था. मिशन कश्मीर के साउंडट्रैक में सात गाने हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार , साउंडट्रैक ने लगभग 1.5 मिलियन यूनिट बेचीं, जिससे यह 2000 का तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक बन गया.
क्या है रिन्द पोश माल का मतलब
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा का गाना रिन्द पोश माल आपने भी गाया और गुनगुनाया होगा. तो चलिए जानते हैं इस गाने का हिंदी में क्या मतलब है. रिन्द का मतलब है- मस्तमौला आजाद ख्याल वाला, पोश का मतलब है- फूल और माल का मतलब है- फूलों जैसी सुंदर स्त्री. गाने के आगे की लाइन 'गिन्दने द्राय लो लो' का मतलब- खेलने के लिए बाहर निकल पड़े हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-
फिर ज़र्रा-ज़र्रा महकेगा, खुश्बू के मौसम आएँगे
फिर चिनार की शाखों पे, पंछी घर बनाएँगे
इन राहों से जाने वाले, फिर लौट के वापस आएँगे
फिर जन्नत की गलियों में, सब लोग ये नगमा गाएँगे
रिंद पोश माल गिंदने द्राये लो लो
रिंद पोश माल गिंद ने...
सरगम के मीठे मीठे सुर घोलो
रिंद पोश माल गिंद ने...
हे आया हूँ मैं प्यार का ये नगमा सुनाने
सारी दुनिया को इक सुर में सजाने
सबके दिलों से नफ़रतों को मिटाने
आओ यारों मेरे संग संग बोलो
रिंद पोश माल गिंद ने...
शंकर महादेवन की आवाज में बना कल्ट
फिल्म मिशन कश्मीर का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने की थी. इसका गाना रिन्द पोश माल गाने को शंकर महादेवन ने गाया था. और ये गाना उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुआ. गाने का संगीत लॉय मेंडोंसा ने तैयार किया था और इसके बोल समीर अंजान ने फिल्म के लिए लिखे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं