मशहूर सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) में इस बार गेस्ट के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री के यह लीजेंडरी गोल्डनमैन यानी बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) और अमित कुमार शिरकत करेंगे. माना जा रहा है कि इस वीकेंड यह म्यूजिकल शो और सुरीला हो जाएगा. इस एपिसोड के दौरान बप्पी लहरी ने इस शाम के बेस्ट परफॉर्मर को चुनने के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी, जिसमें जीतने वाले को म्यूजिक इंडस्ट्री के यह लीजेंडरी गोल्डनमैन यानी बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) एक सोने की चेन भेंट करेंगे. जहां ये सारे प्रतिभागी इस स्पेशल एपिसोड में बप्पी लहरी को समर्पित कुछ जोरदार परफॉर्मेंस देंगे. वहीं, पवनदीप (Pawandeep) ने 'किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है' गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को चौंका दिया.
करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शेयर की Throwback Photo, बोलीं- 'ओह वो कमर...अपनी बात कर रही हूं'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खास तौर पर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) कंटेस्टेंट पवनदीप (Pawandeep) की परफॉर्मेंस देखकर बेहद उत्साहित हो गए, जिन्होंने न सिर्फ शानदार गाना गाया, बल्कि हारमोनियम भी बजाया. उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्होंने कहा, "मैं आपकी परफॉर्मेंस देखकर बेहद उत्साहित हूं, जो आपने इतनी कम उम्र में दी है. यह बहुत शानदार परफॉर्मेंस है और मुझे लगता है कि एक सिंगर को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स बजाने आने चाहिए. मैंने भी 3 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था." उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको अपने म्यूजिक रूम (स्टूडियो) में जरूर बुलाऊंगा."
अदा शर्मा ने पार्क में कछुए संग लगाई रेस, खूब वायरल हो रहा 'कमांडो गर्ल' का Video
इतना ही नहीं, परफॉर्मेंस ऑफ द वीक का इनाम पवनदीप (Pawandeep) को दिया गया और उन्हें बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) से एक सोने की चेन (Gold Chain) भी मिली. इसके बाद पवनदीप की खुशी का ठिकाना ना रहा क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के लीजेंड से यह सम्मान प्राप्त हुआ था. हिमेश रेशमिया ने कहा, "आपकी परफॉर्मेंस देखने के बाद मैं आपका फैन हो गया हूं और मैं यह घोषणा करना चाहूंगा कि मैं आपको 10 ऐसे गाने दूंगा जो यकीनन ब्लॉकबस्टर साबित होंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं