विज्ञापन

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की हुंकार से कांपा बॉक्स ऑफिस, 700 करोड़ की राह पर फिल्म

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 641 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की हुंकार से कांपा बॉक्स ऑफिस, 700 करोड़ की राह पर फिल्म
Jailer 2 Box Office Collection Day 10: जेलर 2 कर चुकी है 641 करोड़ की कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2' (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. रिलीज के शुरुआती दिनों में दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस एक्शन थ्रिलर ने अब 640 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जरूर आया है, लेकिन इसकी कुल कमाई लगातार बढ़ रही है. अब सबकी नजरें 700 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं. इसके साथ ही फिल्म के सामने ‘2.0' का लाइफटाइम कलेक्शन पार करने की चुनौती भी है.

640 करोड़ पार पहुंची ‘जेलर 2'

‘जेलर 2' ने रिलीज के 10वें दिन दुनियाभर में 641 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में भी फिल्म की कमाई शानदार बनी हुई है. हालांकि, शुरुआती दिनों के मुकाबले अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में यह लगातार आगे बढ़ रही है. फिल्म की कमाई को देखते हुए अब 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इसके लिए अगला बड़ा लक्ष्य बन गया है.

ये भी पढ़ें: 25 साल पुराना वो गाना, शहरी बाबू को रिझाने के लिए गांव की गोरी बनी ममता कुलकर्णी, अलका याग्निक का सुपरहिट गीत हर पत्नी-माशूका की पसंद

‘2.0' का रिकॉर्ड तोड़ने से इतने करोड़ दूर

‘जेलर 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इसके आगे फिलहाल रजनीकांत की ही फिल्म ‘2.0' है, जिसने दुनियाभर में करीब 691 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘जेलर 2' को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘जेलर 2' साल 2023 में आई रजनीकांत की हिट फिल्म ‘जेलर' का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. रजनीकांत के अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, शिवराजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन भी नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना रेखा का वो कल्ट गाना, जिसे परिवार संग देखने से कतराते थे लोग, दो हॉलीवुड गानों से था प्रेरित, Gen-Z के जमाने में फिर हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Jailer 2, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com