विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

Ankita Lokhande ने बेबाक अंदाज में की तलवारबाजी, फिर यूं घुड़सवारी करती आईं नजर- Viral हो रहा है Video

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) से जुड़ा हाल ही में वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में तलवारबाजी और घुड़सवारी भी करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Ankita Lokhande ने बेबाक अंदाज में की तलवारबाजी, फिर यूं घुड़सवारी करती आईं नजर- Viral हो रहा है Video
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बेबाक अंदाज में तलवारबाजी करती आईं नजर
  • अंकिता लोखंडे ने साड़ी में यूं की तलवार बाजी
  • घुड़सवारी भी करती नजर आईं अंकिता लोखंडे
  • अंकिता लोखंडे का वीडियो वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में अंकिता लोखंडे ने 'झलकारी बाई' (Jhalkari Bai) का किरदार निभाया था. अंकिता लोखंडे ने 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) से जुड़ा हाल ही में वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की शूटिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे वीडियो में जबरदस्त अंदाज में तलवारबाजी और घुड़सवारी भी करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई खास चीजें दिखाई दीं. वीडियो में एक्ट्रेस कहीं साड़ी पहने और ब्लैक गॉगल्स लगाए तलवार बाजी करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं किसी जगह वह घुड़सवारी करती हुई भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "मणिकर्णिका के दो साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं. ऐसी फिल्म और ऐसे किरदार के साथ डेब्यू करना आसान नहीं था, लेकिन हां झलकारी बाई की भूमिका निभाना मेरा सबसे बेस्ट निर्णय था."

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पोस्ट में आगे लिखा, "कमल जैन सर, मुझपर भरोसा करने के लिए और इस किरदार को निभाने के लिए कॉन्फिडेंस देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. कंगना रनौत आप लाजवाब को-एक्टर हैं और मेरे व पूरी फिल्म के लिए शानदार डायरेक्टर भी हैं. मणिकर्णिका की टीम आपको फिल्म के 2 साल पूरे होने पर ढेर सारी बधाई हो." बता दें कि मणिकर्णिका के बाद अंकिता लोखंडे टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख के साथ फिल्म बागी 3 में भी दिखाई दी थीं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में पवित्र रिश्ता के जरिए भी खूब नाम कमाया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande As Jhalkari Bai, Ankita Lokhande Swordplay In Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com