विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

भारत-पाक का मैच देखने गईं अंकिता लोखंडे ने पाकिस्तानी फैन्स के साथ शेयर की Photos, फैन्स बोले- आपकी वजह से...

अंकिता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके साथ कई दोस्त और उनके पार्टनर विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में अंकिता के साथ कुछ पाकिस्तानी फैन्स भी दिख रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का झंडा लिया हुआ है.

भारत-पाक का मैच देखने गईं अंकिता लोखंडे ने पाकिस्तानी फैन्स के साथ शेयर की Photos, फैन्स बोले- आपकी वजह से...
अंकिता लोखंडे ने पाक फैन्स के साथ शेयर की फोटोज
नई दिल्ली:

टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ हुए महामुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने लाखों-करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया है. इस महामुकाबले को देखने ढेरों भारतीयों के साथ ही कई सारे सेलिब्रिटीज भी दुबई पहुंचे थे. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस रोमांचक मुकाबले को देखने दुबई पहुंची थीं. उन्होंने मैच के दौरान ली गई कई तस्वीरें और वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से इन फोटोज को शेयर किया है, जो अब वायरल हो रही हैं. 

अंकिता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके साथ कई दोस्त और उनके पार्टनर विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में अंकिता के साथ कुछ पाकिस्तानी फैन्स भी दिख रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का झंडा लिया हुआ है. वहीं अंकिता ने इंडियन फ्लैग लहराया है. इंडियन टीम के लगातार गिरते विकेट से टेंशन में आई अंकिता ने इस दौरान का वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में अंकिता बेहद गंभीर दिख रही हैं. इन फोटोज और वीडियोज को शेयर करते हुए अंकिता ने 'वी लव इंडिया' कैप्शन दिया है.


अंकिता की पोस्ट पर कई इंडियन टीम के समर्थकों ने कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने लिखा, 'ये हमारे लिए बुरा दिन था. हम आगे के मैच जरूर जीतेंगे'. वहीं कई यूजर्स ने अंकिता को ट्रोल भी किया है. एक यूजर ने लिखा है, 'आप के जाने से ही हार गई इंडिया. क्यों गई आप वहां'. बता दें कि टी 20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 स्टेज के फर्स्ट मैच में ही भारत को जोरदार झटका लगा. भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने भारत को कुल 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Photos, Ankita Lokhande Latest Photos, Vicky Jain, India Pak T20 World Cup, Ankita Lokhande Photos With Pak Fans, Ankita Lokhande T20 World Cup Dubai, Ankita Lokhande Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com