विज्ञापन

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया से डिलीट की तस्वीरें, एक्टर की तरफ से मिला ये जवाब

आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने गौरव के साथ अपनी सभी तस्वीरें भी हटा ली हैं.

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया से डिलीट की तस्वीरें, एक्टर की तरफ से मिला ये जवाब
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो
Social Media
नई दिल्ली:

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना तब से चर्चा में हैं जब आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉक अप – सच या सजा' में बताया था कि वे तलाक लेने जा रहे हैं. अब आकांक्षा ने अपने रिश्ते पर अपडेट्स को लेकर फिर से लोगों में एक्साइटमेंट जगा दी है क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं आकांक्षा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से उनके साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं. हालांकि गौरव इस मामले पर चुप हैं. 'बिग बॉस 19' के विनर अभी भी इंस्टाग्राम पर आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर उनके साथ वाली तस्वीरें भी रखी हुई हैं. याद दिला दें कि जब आकांक्षा 'लॉक अप' में आईं तो उन्होंने शो के पहले ही दिन सबको चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, "गौरव खन्ना और मेरा तलाक हो रहा है. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. लोगों को अभी इसके बारे में पता नहीं है. यह फैसला हम दोनों ने लिया है. हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं." आकांक्षा ने कहा कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है. उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता का चल रहा था अफेयर! जब समीर ने सीधे दागा सवाल तो भड़क गए थे मिथुन दा

उन्होंने कहा, "गौरव और मेरे बीच कुछ भी बुरा नहीं है. हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते हैं." असल में गौरव एक एपिसोड के दौरान आकांक्षा से मिलने भी आए थे जहां उन्हें इस बात पर चर्चा करते देखा गया था कि उनके इस खुलासे का बाहरी दुनिया पर क्या असर पड़ा है. फिलहाल, आकांक्षा मुंबई में अपने पेरेंट्स के साथ रह रही हैं, लेकिन वह जल्द ही अपने घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बना रही हैं.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akanksha Chamola, Akanksha Chamola And Gaurav Khanna, Akanksha Chamola Age, Entertainment, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com