विज्ञापन

65 साल पुराना वो गाना जिसके एक शब्द पर बन गई वर्ल्ड फेमस वेबसाइट! हिमाचल की हसीन वादियों में हुआ शूट, शैलेंद्र और शंकर-जयकिशन ने बनाया एवरग्रीन

1961 में शम्मी कपूर और सायरा बानो के लीड रोल वाली फिल्म जंगली का एक गाना सुपरहिट रहा था. इस एनर्जेटिक डांस नंबर के बोल शैलेंद्र ने लिखे और आवाज का जादू मोहम्मद रफी ने चलाया था.

65 साल पुराना वो गाना जिसके एक शब्द पर बन गई वर्ल्ड फेमस वेबसाइट! हिमाचल की हसीन वादियों में हुआ शूट, शैलेंद्र और शंकर-जयकिशन ने बनाया एवरग्रीन
शम्मी कपूर और सायरा बानो का 65 साल पुराना हिट गाना
Social Media
नई दिल्ली:

आज अगर कोई किसी को जंगली कहे तो इस बात पर हंगामा ही हो जाए और बात लड़ाई झगड़े तक भी पहुंच सकती है लेकिन 65 साल पहले हीरो खुद चिल्ला चिल्ला कर अपने आप को जंगली कह रहा था और ये गाना उस समय का सुपरहिट गाना था. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दूरदर्शन के चित्रहार शो पर यह हर हफ्ते बजाया जाता था. बर्फीली वादियों में शम्मी कपूर का जोश और सायरा बानो का गुस्सा इस गाने को और भी यादगार बनाता हैं.

65 साल पुराना गाना आज भी लोगों की जुबान पर 

इतनी देर से हम जिस गाने को लेकर भूमिका बांध रहे हैं वह गाना 1961 में आई फिल्म जंगली का है. इस गाने के बोल हैं 'चाहे कोई मुझे जंगली कहे'. इस तूफानी गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. इसे म्यूजिक से सजाया शंकर-जय किशन की जोड़ी ने और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज और अंदाज से इसमें जबरदस्त जोश भर दिया. इतने भावुक, सुरीले और दिल छू लेने वाले रफी का ये अंदाज अलग था और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब भी रहा. चार मिनट 45 सेकेंड लंबे इस गाने में पूरे समय शम्मी कपूर बर्फीली वादियों से घिरे नजर आए थे. इसे देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि ये कश्मीर है लेकिन ये गाना हिमाचल की वादियों में हुई थी.

ये गाना अपने आप में तो खूब चर्चित रहा ही साथ ही साथ याहू शब्द ने भी लाइमलाइट हासिल की. कुछ लोग तो यूं कहने लगे कि पॉपुलर वेबसाइट 'Yahoo.com' का नाम भी इसी गाने पर पड़ा था. हालांकि इस गाने का वेबसाइट से कोई लेना देना नहीं है. इस तरह के तमाम दावे आपको सोशल मीडिया पर दिखते ही रहते हैं.  31 अक्तूबर 1961 में रिलीज हुई शम्मी कपूर और सायरा बानो के लीड रोल वाली फिल्म जंगली उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की थी. सुबोध मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म शम्मी कपूर की आईकॉनिक फिल्मों में से एक है.

यह भी पढ़ें: 54 साल पुराने इस गाने ने विनोद खन्ना को बनाया रोमांटिक हीरो, मोहम्मद रफी की आवाज में बना कल्ट हुआ सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shammi Kapoor, Mohammaed Rafi, Shankar Jaikishan, Saira Banu, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com