विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता का चल रहा था अफेयर! जब समीर ने सीधे दागा सवाल तो भड़क गए थे मिथुन दा

मशहूर लिरिसिस्ट समीर ने हाल में कोमल नहाटा से एक खास बातचीत में उस दौर को याद किया जब वे अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे. उस दौरान उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया की मैगजीन में बतौर पत्रकार काम किया था.

मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता का चल रहा था अफेयर! जब समीर ने सीधे दागा सवाल तो भड़क गए थे मिथुन दा
Sameer
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार समीर ने कोमल नाहटा से एक खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले के अपने संघर्षों के बारे में बताया. समीर ने बताया कि उन्होंने पत्रकार के तौर पर भी काम किया था और इसी दौरान उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को नाराज कर दिया था. समीर ने कहा, "मेरा जन्म और परवरिश वाराणसी में हुई थी. जब मैं मुंबई आया, तो मैंने मुंबई के मालवानी इलाके की एक चाल में 15 रुपये के किराए पर कमरा लिया. गुज़ारा करने के लिए मुझे कुछ न कुछ करना ही था. मैंने इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में M.Com किया था, इसलिए मैंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. साथ ही मैंने वाराणसी में थोड़ी-बहुत पत्रकारिता भी की थी.

समीर ने आगे बताया, मैं 'टाइम्स ऑफ इंडिया' गया. उन दिनों वे 'माधुरी' नाम की मैगजीन छापते थे. विनोद तिवारी उसके एडिटर थे. मैं उनसे मिला और बताया कि मैं अनजान का बेटा हूं और स्ट्रगल कर रहा हूं. वे डैडी के बहुत अच्छे दोस्त थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं मैगजीन के लिए आर्टिकल लिख सकता हूं. उन्होंने जवाब दिया, 'माधुरी हर पखवाड़े (दो हफ्ते में) छपती है. मैं वादा करता हूं कि हर 15 दिन में तुम्हारा इंटरव्यू छापूंगा. हर आर्टिकल के लिए मैं तुम्हें 500 रुपये दूंगा.' मुझे तो लगा कि जैसे 5 करोड़ रुपये मिल रहे हों."

समीर ने आगे कहा, "मैंने पहला इंटरव्यू शक्ति कपूर का किया था. फिर मैंने शशि कपूर, वहीदा रहमान, मिथुन चक्रवर्ती वगैरह का इंटरव्यू लिया. मैंने मिथुन से एक कंट्रोवर्शियल सवाल पूछा. उन दिनों रंजीता के साथ उनका (कथित) अफेयर चल रहा था. मैंने उनसे इस बारे में पूछा. वे बहुत नाराज हो गए. उस दिन उनका मूड बहुत खराब था. उन्होंने पलटकर कहा, 'कुछ भी सवाल पूछते हो'. मैंने कहा, 'मैंने सुना है (कि आप रंजीता को डेट कर रहे हैं)'! उन्होंने जवाब दिया, 'तुम लोग सुनी-सुनाई बातों पर हमसे सवाल क्यों करते हो?' फिर उन्होंने कहा, 'मैंने भी सुना है कि तुम्हारा श्रीदेवी के साथ अफेयर चल रहा है'!"

इसके बाद समीर ने कहा, "मैंने सफाई दी और उन्होंने प्यार से मुझसे कहा, 'देखो बेटा, तुम अभी यंग हो. सिर्फ वही सवाल पूछो जिनके बारे में तुम्हें पता हो. हमारी इंडस्ट्री में अफवाहें बहुत आम हैं.'"

ये Video भी देखें: 3500 गाने लिखने वाले समीर अनजान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Komal Nahata, Sameer, Mithun Chakraborthy, Ranjeeta, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com