Freedom Sale से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 'Flipkart Pay Later' नाम से एक नई क्रेडिट सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस की मदद से अब आप तुरंत अपना पसंदीदा सामान खरीद सकते हैं और उसका पेमेंट बाद में कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह सर्विस कैसे काम करेगी और इसके क्या-क्या फायदे हैं.
फ्लिपकार्ट की नई Pay Later सर्विस
Flipkart Pay Later को खासतौर पर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह सुविधा Flipkart के अलावा Myntra और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart Minutes पर भी उपलब्ध होगी.
भारत का सबसे बड़ा कार प्लांट चालू! Maruti Suzuki यहां से हर साल निकलेंगी 10 लाख कारें
भुगतान करने के 3 आसान तरीके:-
इस नई क्रेडिट सर्विस में ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से तीन अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं:-
Pay Later: इसके तहत ग्राहक खरीदारी के बाद 30 दिनों के भीतर बिना किसी झंझट के पूरे बिल का भुगतान कर सकते हैं.
Pay in 3: इस ऑप्शन में आप अपने शॉपिंग बिल को बिना किसी भारी दबाव के तीन बराबर किस्तों में बांट सकते हैं.
Flexible EMI Plans: महंगे गैजेट्स, लैपटॉप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर जैसी खरीदारी के लिए 3 महीने से लेकर 12 महीने तक के आसान EMI प्लान्स चुने जा सकते हैं.
फ्रीडम सेल में मिलेगा जबरदस्त फायदा
यह नई क्रेडिट सर्विस 8 अगस्त से शुरू हो रही Flipkart Freedom Sale से ठीक पहले आई है. सेल के दौरान जब स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन कैटेगरीज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, तब यह क्रेडिट ऑप्शन ग्राहकों के लिए बजट की चिंता किए बिना शॉपिंग करना काफी आसान बना देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं