कविता देवी का वास्तविक नाम कविता दलाल हैं, जो वेटलिफ्टर रही हैं...
- कविता देवी 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में भाग लेंगी
- उनके साथ इसमें विश्वभर से 31 महिला पहलवान होंगी
- WWE में वह पहली भारतीय महिला पहलवान होंगी
नई दिल्ली:
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक भारतीय लड़की सलवार सूट में ही एक महिला पहलवान को जमकर पटखनी दे रही थी. मार खा रही लड़की कोई मामूली पहलवान नहीं थी, बल्कि WWE में धूम मचा चुके द ग्रेट खली की शिष्या थी. फिर भी सलवार सूट वाली लड़की के आगे उसका बुरा हाल था. इस रेसलिंग के बाद चर्चा में आई सलवार सूट वाली इस लड़की का पहलवानी से कोई नाता नहीं रहा है. वैसे वह खेलों से जुड़ी रही है और देश के लिए दक्षिण एशियाई खेलों में पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीत चुकी है. अब WWE ने उसे महिलाओं के लिए पहली बार हो रहे 'मे यंग क्लासिक' (Mae Young Classic) में 31 महिला पहलवानों की सूची में शामिल कर लिया है. मतलब अब उसे वहां धूम मचाने का मौका मिलेगा. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला होंगी. (सलवार सूट में रेसलिंग वाला Video नीचे देखें)
हरियाणा की रहने वाली कविता दलाल (रिंग का नाम कविता देवी- Kavita Devi) पेशेवर रेसलर बनने के लिए WWE चैंपियन रहे द ग्रेट खली के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं. उनकी ट्रेनिंग खली की पंजाब स्थित ट्रेनिंग अकादमी में हो रही है. गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल में कविता ने WWE दुबई ट्राई आउट में हिस्सा लिया था. वहां भी वह काफी चर्चा में रहीं.
कविता दलाल (Kavita Dalal) को WWE में सुनहरा मौका हाथ लगा है...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता देवी ने इस उपलब्धि के बारे में कहा कि WWE द्वारा आयोजित महिलाओं के इस पहले टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर उनको काफी गर्व महसूस हो रहा है. वह इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं, जिससे वह देश के अन्य महिला पहलवानों के लिए प्रेरक बन सकें.
WWE के पहले 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 जुलाई को होगा, जो 14 जुलाई को भी ऑरलैंडो में होगा. इस टूर्नामेंट का नाम WWE हॉल ऑफ़ फेम और फेमस WWE सुपरस्टार मे यंग के नाम पर रखा गया है. यह टूर्नामेंट WWE नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा.
Kavita Devi का खास Video देखें...
अब देखना होगा कि WWE के इस पहले टूर्नामेंट में कविता देवी कितना धमाल मचा पाती है... सबकी नजरें उन पर होंगी और भारतीय फैन्स उनसे खली की तरह कमाल की उम्मीद रखेंगे...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kavita Devi, WWE, Mae Young Classic WWE, Kavita Dalal, WWE Wrestling, Wrestling