RAW ईवेंट में एलिक्सा ब्लिस ने मिकी की जमकर पिटाई कर दी...
- एलिक्सा ब्लिस ने मिकी से पहले बे-ले को भी कुछ ऐसे ही पीटा था
- एलिक्सा को भी आने वाले समय में इससे गुजरना पड़ सकता है
- बे-ले और मिकी इसका बदला लेने की तैयारी अवश्य करेंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
WWE दिन प्रतिदिन भारत में और लोकप्रिय होता जा रहा है. वैसे WWE की भी यही कोशिश है और वह भारतीय बाजार में मौजूद अपार संभावनाओं को भुनाने के लिए हर जतन कर रहा है. फिर चाहे वह ट्रिपल एच (Triple H) की ओर से आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स को चैंपियन बनने पर बधाई और गिफ्ट देना हो या कोफी किंग्सटन और बिगई जैसे सितारों का मुंबई में प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लेना हो. भारतीय दर्शकों की रुचि को देखते हुए हम भी WWE में हो रही खास घटनाओं से आपको रूबरू कराते रहे हैं. ऐसी ही एक घटना सोमवार के रॉ ईवेंट के दौरान एक महिला रेसलर के साथ हुई, जिसे देखकर दर्शक हिल गए....
वैसे महिला रेसलर के साथ इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन रॉ की वर्तमान महिला चैंपियन एलिक्सा ब्लिस ने कुछ ऐसा कर दिया कि सब अचंभित रह गए. वैसे उन्होंने इसकी शुरुआत 15 मई को बे-ले से की थी और उनकी पिटाई के बाद इसे मिकी जेम्स पर कुछ ज्यादा ही आजमा लिया... सबसे नीचे देखें खास Video...
हुआ यह कि WWE के मंडे नाइट रॉ वुमंस टाइटल मैच में जीत दर्ज करने के बाद एलिक्सा ब्लिस रिंग से नीचे उतरीं और केंडो स्टिक निकाल ली. फिर उसी से मिकी जेम्स पर प्रहार करने शुरू कर दिए. इससे मिकी की पीठ पर निशान पड़ गए. मैच हारने के बाद मिकी को उठने का भी मौका नहीं मिला.
एलिक्सा ने रेफरी की मौजूदगी में मिकी की पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए. इससे मिकी बुरी तरह तड़पती दिखीं. बाद में उनके पीठ के निशान भी वेबसाइट में फोटो के माध्यम से दिखाए गए.

मिकी दर्द से तड़प रहीं थी कि इसी दौरान उनकी एक साथी उन्हें बचाया और एलिक्सा से डंडा छीनते हुए उन्हें भगा दिया..
मिकी से पहले एलिक्सा ने बे-ले की भी स्टिक से पिटाई की थी...
वैसे प्रो रेसलिंग है और एलिक्सा को इसकी कीमत आने वाले समय में चुकानी पड़ सकती है. हो सकता है कि उनकी पीठ पर भी वैसे ही निशान आपको नजर आएं, जैसे कि मिकी की पीठ पर दिखे हैं.
देखें खास Video...
एलिक्सा से बदला लेने का मौका बे-ले या मिकी को ही मिल सकता है... तो हमारे साथ जुड़े रहिए...
वैसे महिला रेसलर के साथ इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन रॉ की वर्तमान महिला चैंपियन एलिक्सा ब्लिस ने कुछ ऐसा कर दिया कि सब अचंभित रह गए. वैसे उन्होंने इसकी शुरुआत 15 मई को बे-ले से की थी और उनकी पिटाई के बाद इसे मिकी जेम्स पर कुछ ज्यादा ही आजमा लिया... सबसे नीचे देखें खास Video...
हुआ यह कि WWE के मंडे नाइट रॉ वुमंस टाइटल मैच में जीत दर्ज करने के बाद एलिक्सा ब्लिस रिंग से नीचे उतरीं और केंडो स्टिक निकाल ली. फिर उसी से मिकी जेम्स पर प्रहार करने शुरू कर दिए. इससे मिकी की पीठ पर निशान पड़ गए. मैच हारने के बाद मिकी को उठने का भी मौका नहीं मिला.

मिकी दर्द से तड़प रहीं थी कि इसी दौरान उनकी एक साथी उन्हें बचाया और एलिक्सा से डंडा छीनते हुए उन्हें भगा दिया..

वैसे प्रो रेसलिंग है और एलिक्सा को इसकी कीमत आने वाले समय में चुकानी पड़ सकती है. हो सकता है कि उनकी पीठ पर भी वैसे ही निशान आपको नजर आएं, जैसे कि मिकी की पीठ पर दिखे हैं.
देखें खास Video...
एलिक्सा से बदला लेने का मौका बे-ले या मिकी को ही मिल सकता है... तो हमारे साथ जुड़े रहिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं