विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

पहलवान नरसिंह यादव के खिलाफ हुई साजिश, खाने में दवा मिला दी गई : कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह

पहलवान नरसिंह यादव के खिलाफ हुई साजिश, खाने में दवा मिला दी गई : कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह
पहलवान नरसिंह यादव (फाइल फोटो)
  • नरसिंह यादव का पूरा समर्थन करता है कुश्ती फेडरेशन
  • नरसिंह यादव ने लिखित में दी है अपनी शिकायत, लगाए गंभीर आरोप
  • इस मामले की जांच जारी है, उसके बाद होगा कोई फैसला : खेलमंत्री
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने पहलवान नरसिंह यादव के समर्थन में ऐलान किया कि नरसिंह के खिलाफ साजिश हुई है। सिंन ने तो यहां तक आरोप लगाया कि सोनिपत के कैंप में नरसिंह के साथ कोई साजिश की गई।

सिंह ने नरसिंह की तारीफ करते हुए कहा कि 50 से ज्यादा कुश्ती लड़ चुके नरसिंह ने कभी भी डोप टेस्ट देने से मना नहीं किया। कई खिलाड़ी यह टेस्ट देने से मना करते हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंह की इस बात की सभी जगह तारीफ होती है और यहां तक की खुद नाडा भी नरसिंह की इस बात के लिए तारीफ कर चुका है।

नरसिंह के साथ हुई साजिश की बात कहते हुए सिंह ने कहा कि सोनिपत के कैंप की महिला इंचार्ज पर शक की सुई जाती है। फेडरेशन का आरोप है कि 5 जून को खाने में छौंक लगाते समय प्रतिबंधित दवा डाली गई।
 

(ब्रजभूषण सिंह)

सिंह ने कहा कि जिस दवा के लेने का आरोप नरसिंह यादव पर लगा है उस दवाई का नरसिंह से कोई वास्त नहीं था और दूर-दूर तक उसका सेवन नरसिंह ने नहीं किया। नरसिंह ने जानबूझकर दवा नहीं ली। सिंह ने तो यहां तक कहा कि खाना पकाते समय उसमें ऐसी दवा मिलाकर नरसिंह यादव को दिया गया।

नरसिंह यादव ने 19 जुलाई को लिखित शिकायत फेडरेशन को दी है। उन्होंने साई के भी एक अधिकारी का नाम लिया है। नरसिंह यादव ने अगर कोई भी दवा का प्रयोग किया होता तो वह स्पेन में लड़ने से बचते। एक महीने के अंदर तीन बार डोप टेस्ट होना कहीं न कहीं संदेह पैदा करता है। नरसिंह यादव के साथ उसके रूम पार्टनर के शरीर में भी वही कैमिकर पाया गया है जो नरसिंह यादव के शरीर में पाया गया है।

कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में जांच का अधिकार हमारे पास नहीं है। इस पूरे मामले पर गुरुवार को आखिरी फैसला आएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नरसिंह यादव को न्याय मिलेगा। सिंह ने कहा कि खिलाड़ी को संरक्षण देना संघ का काम है। फेडरेशन का यह भी दावा है कि नरसिंह का रिकॉर्ड साफ सुथरा है। फेडरेशन को अभी भी उम्मीद है कि नरसिंह ही रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे।

इस बारे में खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि नाडा ऑटोनोमस बॉडी है। नाडा, वाडा के अंतर्गत काम करती है। वाडा का काम डोपिंग को चेक करना है। हम एंटी डोपिंग कोड को मानते हैं।

हम जो यहां टेस्ट करते हैं वह वाडा के पास चला जाता है। नरसिंह का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। ऐसे में मुद्दा पैनल के पास जाता है। जहां इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाता है। खिलाड़ी को यहां पर अपनी बात रखने का मौका मिलता है। इस मामले में पूरी जांच बाकी है और इसके बाद ही तय हो पाएगा कि नरसिंह यादव जा पाएंगे या नहीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुश्ती फेडरेशन, रियो ओलिंपिक, ब्रजभूषण सिंह, पहलवान नरसिंह यादव, Wrestling Federation, Rio Olympics, BrajBhushan Singh, Wrestler Narsing Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com