विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

पंकज आडवाणी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में पदक पक्का किया  

विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के छोटे और लंबे प्रारूप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले आडवाणी स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं.

पंकज आडवाणी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में पदक पक्का किया   
भारतीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी. (फाइल फोटो)
  • सेमीफाइनल में पहुंचकर पंकज ने पक्का किया पदक
  • क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन के होंगाओं को 6-2 से हराया
  • सेमीफाइनल में उनका मुकाबला फ्लोरियन नुबले से होगा
दोहा: भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी और 17 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए एक और पदक पक्का किया. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रिया के फ्लोरियन नुबले से होगा.

यह भी पढ़ें : पंकज आडवाणी ने जीता 17वां विश्व खिताब, फाइनल में माइक रसेल को दी शिकस्त

आडवाणी ने इस तरह इस महीने दोहा में हुई हर विश्व चैंपियनशिप में पदक हासिल कर लिया है. विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के छोटे और लंबे प्रारूप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले आडवाणी स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को पटखनी देकर भारत ने जीती एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप, पंकज आडवाणी रहे जीत के हीरो

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी ल्यू होंगाओं को 6-2 से पटखनी दी. आडवाणी शुरुआती तीन फ्रेम जीतने में कामयाब रहे, लेकिन होंगाओं ने लगातार दो फ्रेम अपने नाम कर स्कोर 3-2 कर दिया. इसके बाद आडवाणी में उन्हें कोई मौका नहीं दिया और चीन के खिलाड़ी को शिकस्त दी. इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के असजद इकबाल को 5-1 से हराया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Advani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com