एंजेलिक कर्बर, सेरेना को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हरा चुकी हैं (फाइल फोटो)
- सेरेना के पास स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
- ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में सेरेना को हरा चुकी हैं कर्बर
- सेरेना ने कर्बर के खिलाफ 7 में से 5 मैच जीते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
विंबलडन में महिला वर्ग के फाइनल में सेरेना विलियम्स जहां स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी, वहीं उनके सामने जर्मनी की एंजेलिक कर्बर की चुनौती होगी, जो उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में हरा चुकी हैं। कर्बर अपनी हमवतन स्टेफी ग्राफ जैसा कमाल करने की सोच रही हैं।
कर्बर ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में सेरेना को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। जाहिर है विंबलडन फाइनल में सेरेना अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराएंगी।
कर्बर बिना डरे खेलीं थीं
सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार के बाद कहा था, 'मैंने उस मैच में कई ग़लतियां की और कर्बर बिना डरे खेलीं। हार के बाद मुझे पता चला कि मेरे खेल में सुधार की ज़रूरत है। मैंने सीखा कि मुझे भी फ़ाइनल में बिना डरे खेलना होगा।'
अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 7 बार मुकाबला हो चुका है और 5 बार बाज़ी सेरेना के हाथ रही है। हालांकि 28 साल की कर्बर रिकॉर्ड से ज़्यादा आने वाले मैच को नए तरीके से देखती हैं।
मनोबल रहेगा ऊंचा
सेरेना के साथ मुक़ाबले को कर्बर हल्के में नहीं ले रही हैं। उनका कहना है, 'मैं बढ़े हुए मनोबल से खेलूंगी, लेकिन यह बिलकुल नया मैच है। मुझे पता है सेरेना मुझे हराने की पूरी कोशिश करेंगी। मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन की तरह यहां भी जीतने की कोशिश करूंगी।'
स्टेफी ग्राफ़ ने 20 साल पहले यहां विंबलडन खिताब जीता था। ऐसे में कर्बर के सामने सेरेना की चुनौती के अलावा इतिहास रचने का भी दबाव होगा।
ग्राफ के बाद दूसरी खिलाड़ी बनना चाहती हूं
कर्बर ने कहा, 'मैंने ग्राफ़ के कई विंबलडन मैच देखे हैं। मुझे पता है 20 साल पहले ग्राफ़ यहां जीतीं थी और मैं उनके बाद विंबलडन जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी (जर्मनी की) बनना चाहती हूं।'
फ़ाइनल में अनुभव के मामले में 6 बार विंबलडन जीत चुकीं सेरेना कई कदम आगे हैं। ज़ाहिर है कर्बर को सेरेना से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेरेना विलियम्स, एंजेलिक कर्बर, विंबलडन 2016, विंबलडन फाइनल, स्टेफी ग्राफ, टेनिस, Serena Williams, Angelique Kerber, Wimbledon 2016, Wimbledon Women Final, Wimbledon Final, Steffi Graf, Tenis