बारिश की वजह से मैच समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं (फाइल फोटो)
विंबलडन के इतिहास में साल 2004 के बाद पहली बार रविवार को टेनिस के मैच खेले जाएंगे। बारिश की वजह से विंबलडन के मैचों का आयोजन समय से नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से टूर्नामेंट अपने समय से पीछे है। आयोजकों ने एक विशेष बैठक में 2004 के बाद पहली बार रविवार को मैच करवाए जाने की अनुमति दे दी है।
विंबलडन इतिहास में यह चौथा मौका होगा, जब मैच रविवार को भी होगा। इससे पहले 1991, 1997 और 2004 में रविवार को मैच खेला गया था।
पिछले 5 दिनों में बारिश की वजह से विंबलडन में क़रीब 10 बार मैच रोकना पड़ा है। माना जा रहा है कि रविवार को 8 सिंग्लस मैच और जो मैच शनिवार को नहीं खेले जा सकेंगे वह मैच भी खेले जाएंगे। दो हफ़्तों के इस टूर्नामेंट को समय पर ख़त्म करने के लिए मैच रविवार को भी खेले जाएंगे।
शुक्रवार को वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच खेल रहे थे जब एक बार फिर बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा। जोकोविच 28वीं रैंकिंग वाले सैम क्वैरी (Sam Querrey) के ख़िलाफ़ दो सेट से पिछड़ रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विंबलडन, विंबलडन के मैच रविवार को, टेनिस, Wimbledon 2016, Wimbledon Sunday Matches, Tennis