शाहरुख की केकेआर टीम ने आईपीएल 2018 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है (फाइल फोटो)
- हॉकी पर केंद्रित फिल्म 'चक दे' में काम कर चुके हैं शाहरुख
- फिल्म में उन्होंने हॉकी कोच कबीर खान का रोल किया था
- उनकी टीम केकेआर ने कल अपने पहले मैच में जीत दर्ज की
कोलकाता:
शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने आईपीएल 2018 में कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर विजयी आगाज किया है, लेकिन बॉलीवुड के किंग खान की हॉकी के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है.बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान चाहते है कि उनका छोटा बेटा अबराम बड़ा होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करे. गौरतलब है कि शाहरुख हॉकी पर आधारित 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं. बॉलीवुड में खेल पर बनी सबसे अधिक प्रेरक फिल्मों में शामिल ‘चक दे! इंडिया’ में शाहरुख ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें:शाहरुख खान जोश में बोले, KKR है तैयार, वीडियो हुआ वायरल
अपनी टीम केकेआर के समर्थन के लिए अबराम और बेटी सुहाना के साथ यहां पहुंचे शाहरुख ने कहा, ‘अबराम ने अभी क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया है. अभी वह थोड़ा फुटबॉल खेलता है.’उन्होंने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि वह भारत के लिए हॉकी खेले.’आईपीएल के मौजूदा सत्र के अपने पहले मैच में केकेआर ने नए कप्तान दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को चार विकेट से शिकस्त दी जिसके बाद शाहरुख और सुहाना को मैदान का चक्कर लगाते देखा गया. इस मैच में केकेआर की ओर से सुनील नरेन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन पारियां खेली थीं.
वीडियो: आईपीएल 2018 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं स्टोक्स
मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए थे. सुनील नरेन की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बूते केकेआर ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. नरेन ने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. शाहरुख ने केकेआर के समर्थकों से पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की जगह टीम के नये कप्तान कार्तिक का दिल से समर्थन करने की अपील की. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahrukh Khan, Abram, IPL 2018, Hockey