सेरेना विलियम्स (फाइल फोटो)
- टेनिस कोर्ट पर 30 दिसंबर को होगी सेरेना विलियम्स की वापसी
- सेरेना विलियम्स जीत चुकी हैं 23 ग्रैंड स्लैम का खिताब
- प्रदर्शनी मैच से वाापसी कर रही सेरेना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:
अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टेनिस कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले बच्चे के जन्म के चार माह बाद सेरेना फिर से अपने पेशेवर करियर में वापसी के लिए तैयार हैं. अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 36 वर्षीया सेरेना का सामना 30 दिसंबर को मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप के दौरान एक प्रदर्शनी मैच में सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी.
यह भी पढ़ें: सेरेना विलियम्स के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद जॉन मैकेनरो का नया शिगूफा, यह प्रस्ताव रखा...
टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के लिए उत्सुक सेरेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा, "टेनिस कोर्ट में वापसी की बात से ही काफी खुश हूं." उल्लेखनीय है कि सेरेना ने इस साल सितम्बर में अपनी बेटी-एलेक्सिस ओलम्पिया ओहानियान को जन्म दिया था.
VIDEO: सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम, रचा इतिहास
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं