विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

सरदार करेंगे विश्व हॉकी लीग में भारत का नेतृत्व

सरदार करेंगे विश्व हॉकी लीग में भारत का नेतृत्व
हीरो हॉकी विश्व लीग के दूसरे चरण में 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व सरदार सिंह करेंगे। यह मैच 18 से 24 फरवरी के बीच यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हीरो हॉकी विश्व लीग के दूसरे चरण में 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व सरदार सिंह करेंगे। यह मैच 18 से 24 फरवरी के बीच यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता सैयद अली, मुख्य कोच माइकल नॉब्स तथा अभ्यास मैचों के फिजियोलॉजिस्ट जैसन कोनरॉथ तथा सरकार की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह ने मिलकर भारतीय हॉकी टीम तथा छह स्टैंडब्वायज का चुनाव किया है। इनका चुनाव इस समय चल रहे हॉकी इंडिया लीग में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। वीआर रघुनाथ को टीम का उपकप्तान चुना गया है।

आयोजन की मेजबानी करने वाली भारतीय टीम को आयोजन के दौरान आयरलैंड, चीन, ओमान, बांग्लादेश तथा फिजी से मुकाबला करना है।

भारतीय टीम के मुकाबलों की शुरुआत 18 फरवरी से फिजी के खिलाफ होगी। इसके बाद 20 फरवरी को ओमान से, 21 फरवरी को आयरलैंड से, 23 फरवरी को चीन से तथा 24 फरवरी को बंग्लादेश से भारत के मैच हैं।

भारतीय हॉकी टीम :

गोलकीपर-पीआर श्रीजेश तथा पीटी राव

वीआर रघुनाथ, रुपिंदरपाल सिंह, हरबीर सिंह, बिरेंदर लाकड़ा, मनप्रीत सिंह, कोथाजीत सिंह खदंगबम, सरदार सिंह (कप्तान), गुरजिंदर सिंह, दानिश मुज्तबा, नीतीन थिमैया, मंदीप सिह, मलिक सिंह, एवी सुनील, चींगलेनसाना सिंह कंगुजम, धरमवीर सिह, गुरविंदर सिंह चांडी।

अतिरिक्त खिलाड़ी : सुशांत टिर्की (गोलकीपर), संदीप सिंह, एमबी अयप्पा, गुरमेल सिंह, आकाशदीप सिंह, इमरान खान।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सरदार सिंह, Sardar Singh, विश्व हॉकी लीग, World Hockey League, भारत का नेतृत्व
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com