विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2012

ऑस्ट्रेलिया के महान तैराक रोज का निधन

ऑस्ट्रेलिया के महान तैराक व 'गोल्डन ब्वॉय' के नाम से विख्यात मरे रोज का रविवार को निधन हो गया। 73 वर्षीय रोज कैंसर से पीड़ित थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के महान तैराक व 'गोल्डन ब्वॉय' के नाम से विख्यात मरे रोज का रविवार को निधन हो गया। 73 वर्षीय रोज कैंसर से पीड़ित थे।

वर्ष 1956 में मेलबर्न ओलिंपिक में रोज ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे जिनमें 400मीटर फ्रीस्टाइल, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 4गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा शामिल थी। उस समय रोज 17 वर्ष के थे।

इसके बाद रोम ओलिंपिक (1960) में 400मीटर फ्रीस्टाइल का खिताब उन्होंने बरकरार रखा था जबकि 1500 मीटर स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता था। रोज स्कॉटलैंड में पैदा हुए थे लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध छिड़ने पर वह ऑस्ट्रेलिया आ गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलिया के महान तैराक, मरे रोज, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com